28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने भाजपा की जीत पर जताई खुशी: बोले- खत्म हुई झूठ और लूट की राजनीति
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

विधायक प्रकाश ने भाजपा की जीत पर जताई खुशी: बोले- खत्म हुई झूठ और लूट की राजनीति

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिल्ली विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि अब राजधानी आपदा मुक्त हो गई है। विधायक ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए सुशासन और लोककल्याणकारी नीतियों की विजय बताया। विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से दिल्ली में अव्यवस्था और झूठ की राजनीति हावी थी, जिससे जनता त्रस्त हो चुकी थी।

विधायक प्रकाश ने भाजपा की जीत पर जताई खुशी: बोले- खत्म हुई झूठ और लूट की राजनीति

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा, सुशासन और लोक कल्याणकारी योजनाएं निरंतर जारी रही हैं, और यही इस ऐतिहासिक जीत का मुख्य कारण है।” उन्होंने दिल्ली में विजयी हुए सभी भाजपा प्रत्याशियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस ऐतिहासिक जीत के लिए अभिनंदन किया। सदर विधायक ने कहा कि इस जीत के साथ दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लग गया है।

विधायक प्रकाश ने भाजपा की जीत पर जताई खुशी: बोले- खत्म हुई झूठ और लूट की राजनीति

अब राजधानी के नागरिकों को भी भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की जीत है। दिल्ली चुनाव के साथ-साथ मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंद्रभान पासवान की जीत पर भी विधायक प्रकाश दिवेदी ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मिल्कीपुर के मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। मैं इस जीत के लिए वहां के सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बालू कारोबार के गैंग लीडर को पुलिस ने पकड़ा…

City News Uttar Pradesh

बांदा में गजब : डकैती मामले में पुलिस हिरासत में युवक नें काटी जीभ !, अस्पताल में भर्ती करा गायब हुए सिपाही ! …

मालती बासू नें दी सीख : प्रदर्शनी ऐसी हो की ग्राहक खरीद को मतवाले हो उठें

City News Uttar Pradesh

बांदा में सूखे जैसे हालात: सप्ताह में नहीं हुई बारिश तो सूखने लगेंगी खरीफ़

रेशम योजना में ‘भ्रष्टाचार’ : करोड़ों फूंके, न धागा मिला न रोजगार, फर्जी आंकड़ों में डूबा विभाग

एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र का ‘नए वर्ष’ पर संदेश: ‘शांति, सौहार्द और विकास’ की अपील

ब्रेकिंग न्यूज़