- विनोद मिश्रा
बांदा। सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। एकता और सत्यनिष्ठा की शपथ की भी औपचारिकता पूरी हुई। प्रभात फेरी भी निकली। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रातः प्राथमिक वि़द्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी।

कलक्ट्रेट में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने देश के पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन शासन के हुक्म के मुताबिक राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वह किसान परिवार से थे। स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपनी दूरदर्शिता व सूझ-बूझ से कई रियासतों का विलय कर खण्ड-खण्ड भारत को अखण्ड बनाने का कार्य किया था। उन्हें लौह पुरूष भी कहा जाता है। भारत रत्न से भी नवाजा गया। कार्यक्रम में डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी, जिसमें उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
