- विनोद मिश्रा
बांदा। बुजुर्गों को पेंशन की टेंशन बढ़ गई है। लगभग दस हजार बुजुर्ग फिलहाल पेंशन से वंचित हैं। नई प्रक्रिया नें अडंगा डाल दिया है।

दरअसल चालू वित्तीय वर्ष से वृद्धा पेंशन के लिए बैंक खाते को आधार से जोड़ा जाना अनिवार्य कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस वजह से करीब दस हजार बुजुर्गों की पेंशन अटक गई है। पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्ग रोजाना विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आधार से न जुड़े बैंक खातों में पेंशन नहीं भेजी जाएगी।

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन समेत जिले में लगभग 65 हजार लाभार्थियों में अब तक कमोवेश सिर्फ 55 हजार लाभार्थियों के खाते में ही पेंशन की रकम पहुंची है। इसमें दस हजार वृद्धा पेंशन धारक भी हैं। इनके खाते में भी अब तक रकम नहीं पहुंची। समाज कल्याण विभाग के जिम्मेदार अफसर बताते हैं इस वित्तीय वर्ष से भुगतान व्यवस्था में बदलाव करके उसे आधार से जोड़ दिया गया। अब सिर्फ उन्हीं खातों में पेंशन भेजी जाएगी जिनके खाते आधार समेत एनपीसीआई पोर्टल के साथ लिंक होगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
