28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार
उत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल जीवन मिशन के तहत “कार्यदाई संस्था योजना में कथित भ्रष्टाचार का मिशन चलाये है। स्थितियां चौंकाने वाली है, भ्रष्टाचार का मिशन हर -हर गंगे बोल” रहा है। भ्रष्टाचार की सुन – गुन “जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद को मिली तो उन्होंने निरीक्षण के निर्देश दिये, फिर क्या अधिकारियों में हड़कंप मच” गया।

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad

पूरी खबर के “सैरा खंड” को समझाता हूँ। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत यहां श्री डी०के० सिंह यूनिट कोआर्डिनेटर, (टेक्निकल) राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ नें खटान ग्राम समूह पेयजल योजना के जल शोधन संयंत्र, इन्टेकवेल, खटान पानी की टंकी एवं योजना से आच्छादित कठार ग्राम में निरीक्षण किया। इस दौरान “कार्यदायी संस्था मैसर्स एल एण्ड टी लि द्वारा करायी जा रही जलापूर्ति में खामियां ही खामियां नजर” आई। कार्य दाई संस्था की “रिपोर्ट एवं स्थलीय स्थिति में बहुत फर्क” दिखा।

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की मिली झांकी : कार्यदाई संस्था को लगी फटकार
Glimpse of corruption found in Jal Jeevan Mission: Executive body reprimanded

कार्यदाई संस्था नें “योजना को जमकर चूना” सा लगा रखा है। नलों से “जलापूर्ति की पतली धार” निकल रही थी तो कई जगह “नलों की टोटियां सूखी” पड़ी थीं। गांव में पाईप लाईन बिछानें के लिये “खोदी सड़क को ठीक नहीं” कराया गया था। इस पर निरीक्षण कर रहें “अधिकारियों नें कार्यदायी संस्था मैसर्स एलएण्डटी लि के प्रोजेक्ट हेड बालियान एवं लक्ष्मणन को फटकार” लगाई। खामियों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये गये।


इसके साथ ही “अमलीकौर योजना के स्थलीय निरीक्षण की अधिकारियों की हिम्मत ही नहीं पड़ी। शायद पतीली के एक चावल को टटोल उन्हें योजना का पूरा परिदृश्य समझ” में आ गया। इसलिये “दूरभाष के माध्यम से समीक्षा की उड़ान ग्राम प्रधान से वार्ता कर भरी” गई। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण) महेन्द्र राम के अलावा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के सहायक एवं जूनियर इंजीनियर के अलावा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम पी सिंह भी साथ में थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जिला पंचायत चुनाव, वार्ड दस में गूंज रहा “जय-सीता” ! …

मंत्री रामकेश की बरसी कृपा: अधूरी मसौनी पंप कैनाल का जगेगा भाग्य

City News Uttar Pradesh

दो दिनों से लापता किसान का शव तालाब से बरामद, भाई ने हत्या का लगाया आरोप

बुंदेलखंड महाविद्यालय का कराया जाएगा नैक मूल्यांकन

81 साल के आसाराम को उम्रकैद: शिष्या से आश्रम में किया था दुष्कर्म, 10 साल पहले दर्ज हुई थी एफआईआर

City News Uttar Pradesh

भारत का दो बार दौरा कर सकते हैं राष्ट्रपति जो बाइडन, G-20 और QUAD शिखर सम्मेलन में शामिल होने की संभावना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़