City News Uttar Pradesh
यूपी बोर्ड : छात्रों की धड़कन 15 फरवरी तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जायेगी
उत्तर प्रदेश

परीक्षा केंद्र हेतु गजब की मूर्खता : बैठने की व्यवस्था नहीं बना दिया केंद्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिये केंद्रों के निर्धारण में गजब की मूर्खता उजागर हुई है। इसके चलते अब तक लगभग 60 आपत्तियां दर्ज हो गई हैं। अधिकांश आपत्तियां दूरी को लेकर हैं। इसके अलावा सूची में शामिल किए गए कुछ केंद्र ऐसे भी हैं जिनमें परीक्षार्थियों के बैठने तक का साधन नहीं है। यूपी बोर्ड ने जनपद में 67 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। ज्यादातर आपत्ति दूरी को लेकर है। इनमें कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जिनमें न तो सीसीटीवी है और न ही कुर्सियों की व्यवस्था है।

परीक्षा केंद्र हेतु गजब की मूर्खता : बैठने की व्यवस्था नहीं बना दिया केंद्र
Amazing stupidity for the examination centre: The center did not make seating arrangements.

जबकि परीक्षा के दौरान नकल की रोकथाम के लिए कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, जेनरेटर आदि की सुविधा होनी चाहिए। इन परीक्षा केंद्रों में राजकीय इंटर कॉलेज लोहरा, बीरा, मरका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तिंदवारी, स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कॉलेज महोखर, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज हरदौली में छात्रावास है। ऐसे में इन केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना खुद में मूर्खता पूर्ण है !

परीक्षा केंद्र हेतु गजब की मूर्खता : बैठने की व्यवस्था नहीं बना दिया केंद्र
Amazing stupidity for the examination centre: The center did not make seating arrangements.

उधर, इस वर्ष हाईस्कूल में 24738 व इंटर में 19693 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। डीआईओएस विजय पाल सिंह ने बताया यूपी बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में अब तक 60 से ज्यादा आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों को देखा व समझा जा रहा है। आपत्ति सही पाई जाती है तो बोर्ड को सूचना देकर परीक्षा केंद्र में बदलाव किया जायेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में एक दिन की थाना प्रभारी बनीं दो छात्राएं, कुर्सी संभालते ही एक्शन में आई

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें भाजपा में भरा उमंग: बोले “न हिम्मत हारना न राम को भुलाना”

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, बेटी के रिश्ते की बात करके लौट रहा था वापस

लखनऊ में 1000 करोड़ रुपये से एआई हब बनाएगी सिफी, विश्व आर्थिक मंच पर यूपी को मिले कई प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती बासू बोली: “वामदेव की नगरी” विकास में बोलेगी “बम -बम”

Banda : जिला पंचायत सदस्य, तीन अंगूठा छाप और चार प्राइमरी पास …

ब्रेकिंग न्यूज़