30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस का गुड वर्क: सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पुलिस का गुड वर्क: सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सर्राफा व्यवसायी की लूट का खुलासा हो गया। सात अभियुक्त गिरफ्तार हुए है। लूट का अधिकांश माल भी बरामद हो गया। अभियुक्तों के विरूध्द गैंगेस्टर की भी कार्यवाई होगी। पुलिस अधीक्षक नें कामयाबी पर पुलिस टीम को 25हजार के इनाम की घोषणा की।

पुलिस का गुड वर्क: सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात गिरफ्तार
Good work of police: Robbery from bullion trader exposed, seven arrested

घटना यह थी। शहर के मर्दननाका इलाके में रहने वाला अनिल सेन सर्राफा व्यापारी है। 13 सितंबर की शाम को वह नरैनी क्षेत्र से अपना काम निपटाने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। बांसी और देवरार गांव के पास एक बाइक में सवार तीन लुटेरों ने उसे रोक लिया। दो लुटेरों ने स्टंप और बल्ले से वार कर लहूलुहान किया था। जबकि तीसरे लुटेरे ने तमंचा लगाते हुए जेवरों और नगदी से भरा बैग छीन लिया था।

पुलिस का गुड वर्क: सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात गिरफ्तार
Good work of police: Robbery from bullion trader exposed, seven arrested

इस मामले में गिरवां थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस लाइन में मीडिया से बात करते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गिरवां थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन मुख्य अभियुक्तों आमिर खान पुत्र शेर खां निवासी कबौली, अजमल खां पुत्र पीरु खां निवासी कबौली और अखिलेश उर्फ बउवा पुत्र चन्द्रपाल उर्फ रजोल निवासी भवई थाना नरैनी को देवार गांव से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का गुड वर्क: सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, सात गिरफ्तार
Good work of police: Robbery from bullion trader exposed, seven arrested

पूछतांछ के दौरान तीनो अभियुक्तों ने बताया कि पांच अन्य लोगों ने सर्राफा व्यापारी की लोकेशन देने और बाइक उपलब्ध कराने का काम किया। इस पर लूट में साथ देने वाले चार अभियुक्तों को भी पुलिस नें दबोच लिया। लूट में शामिल एक अभियुक्त महेंद्र फरार है। उसकी तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस लूटी गयी नगदी, सोने चांदी की आभूषण, मध्य प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का होम्योपैथी पर वार : रोके गये वेतन, मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

अशोक जीतू नें गजब ढाया : भाजपा के अघोषित स्टार प्रचारक के रूप में प्रत्याशियों को दी राहत

City News Uttar Pradesh

शादी में गया था परिवार, मेडिकल स्टोर संचालक के घर से नकदी व गहने लेकर चोर हुए फरार

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

यूपी : मंत्री रामकेश विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान हुए नाराज, बोले परियोजनाओं को समय से कराएं पूरा, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

बुंदेलखंड में आपदा से तीन घंटे पहले मिलेगी चेतावनी: ‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़