- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड के महोबा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधान सभा चुनाव का आगाज करेंगे। इसकों लेकर उनका 19 नवंबर को दौरा प्रस्तावित है। यहां वे अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण कर बुंदेलखंड को बड़ी सौगात देंगे।

पीएम के आगमन को लेकर महोबा ही नहीं बल्कि पूरा चित्रकूट मंडल प्रशासन तैयारियों में जुटा है।इसके साथ ही यूपी 2022 विस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। प्रधानमंत्री मोदी महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर झांसी, महोबा आ रहे हैं। साथ ही महोबा के मोदी ग्राउंड से अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इससे महोबा, हमीरपुर, बांदा के गांवों को पानी मिलेगा।

इसी सन्दर्भ में जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह भी बांदा आकर यहां विकास योजनाओ का पीएम के भाषण में उल्लेख के लिए जायजा ले गये। साथ ही पार्टी जनों को जन सभा में अधिक भीड़ जुटाने के लिये जिम्मेदारी भी दी है।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें पीएम की जन सभा में अपने विधान सभा क्षेत्र से अत्यधिक लोगों को ले जाने का कार्यक्रम बनाया है।इसको लेकर पार्टी जनों के साथ रूपरेखा बनाई हैं। विधायक प्रकाश दिवेदीका कहना है की वीर आल्हा नगरी लकी रही है। पिछले विधानसभा चुनाव का भी यहीं से आगाज हुआ था। 2022 के चुनाव को लेकर पीएम महोबा की धरती से आगाज करने जा रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
