City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर यादव की 'दिलदारी' हुई चर्चित: कालिंजर में रोडवेज हेतु 'पांच बीघा भूमि' कर दी 'दान'
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर यादव की ‘दिलदारी’ हुई चर्चित: कालिंजर में रोडवेज हेतु ‘पांच बीघा भूमि’ कर दी ‘दान’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए कालिंजर किले के पास रोडवेज बस स्टैंड निर्माण के लिए ‘पांच बीघा बेशकीमती जमीन दान’ कर दी। यह पहल जनहित और विकास के क्षेत्र में ‘दिलदारी की मिसाल’ बन गई है।

विधायक विशंभर की रणनीति से भाजपा व बसपा में 'खलबली' : सपा की चाल से डगमगाए समीकरण

डीएम जे.रीभा की पहल पर विधायक विशंभर ने अपनी बेशकीमती जमीन से पांच बीघा सरकारी उपयोग हेतु रोडवेज बस स्टैंड निर्माण के लिए दान कर दिया। जमीन का कानूनी रजिस्ट्री दान पत्र का कार्य विधायक के पुत्र वरुण यादव, बहू पूनम यादव, सौम्या यादव और पौत्र शौर्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में हुआ। विशंभर सिंह यादव ने कहा कि कालिंजर किला बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहर है और इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना समय की मांग है। बस स्टैंड का निर्माण पर्यटकों और यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा। क्षेत्रीय विकास को भी गति देगा।

विधायक विशंभर यादव की 'दिलदारी' हुई चर्चित: कालिंजर में रोडवेज हेतु 'पांच बीघा भूमि' कर दी 'दान'

विधायक विशंभर यादव नें कहा की रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। इससे न केवल कालिंजर किले में आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के गांवों और स्थानीय कारोबारियों के लिए रोजगार व आर्थिक अवसर भी सृजित होंगे। विधायक विशंभर सिंह यादव की यह पहल दर्शाती है कि राजनीति सिर्फ सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि जनहित और क्षेत्रीय विकास में भी योगदान दे सकती है। विधायक विशंभर की इस पहल को जिले में ‘राजनीति और जनसेवा’ के क्षेत्र में ‘बड़ी मिशाल के रूप में देखा’ जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मायावती भाजपा की एजेंट, जमकर बरसे रामगोपाल : फिर से सत्ता मिली तो बीजेपी बदल देगी संविधान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने अधिवक्ताओं को दी बड़ी सौगात: 7 कक्षों के निर्माण का किया शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

भाजपा में जीत की खुशी का सैलाब : गूंज उठा “वाह प्रकाश वाह” …

भाजपा कार्यशाला : भाजपा के अमृत कोष की हुई व्याख्या

विधायक प्रकाश पुनः प्रत्याशी : बांदा का दिल बागवां, शानदार स्वागत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने की सीएम योगी से भेंट: बताये बुंदेलखंड के विकास के धरातलीय हालात

ब्रेकिंग न्यूज़