- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में बीमारी एवं स्वास्थ विभाग में दिलचस्प रोमांचक मुकाबला हैं। डेंगू की रफ्तार के आगे स्वास्थ्य विभाग बेहद सुस्त साबित हो रहा है। दो महीने से लगातार डेंगू अपनी रफ्तार तेज किये है। आंकड़ा तीन सौ के पार कर गया है, लेकिन विभाग अब तक रोकथाम के लिए मिले बजट का 50 फीसदी भी खर्च नहीं कर सका है। नतीजा यह है कि लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।

अगस्त महीने में पांच केस सामने आए थे। उसके बाद डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को अगस्त महीने में चार लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। इस बजट में उसे डेंगू को रोकने का जतन करना था। बजट में उसने 246 लीटर एंटी लार्वा टेमिफॉस की व्यवस्था की, जिसमें मात्र 90 लीटर ही वह खर्च कर सका। वहीं 126 किलोग्राम फांगिग दवा मैलाथियान 60 किलो ही मच्छरों को मारने में प्रयोग किया गया। नतीजा यह है कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और दो महीने में संख्या 281 पहुंच चुकी है।

फिजिशियन व बालरोग विशेषज्ञ के अनुसार मौसम परिवर्तन की वजह से जुकाम के मरीज भी बढ़े हैं। पैथोलॉजी में अन्य बीमारियों समेत कुल 260 मरीजों ने जांच कराई। सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर का कहना हैं की स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में एंटी लार्वा दवा और फांगिग दवा का स्टाॅक उपलब्ध है। मच्छररोधी अभियान लगातार जारी है। प्रतिदिन डेंगू प्रभावित मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर फांगिग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कर रही हैं। जलभराव वाले स्थानों पर प्राथमिकता के साथ टीमें मच्छररोधी अभियान चला रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
