25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सदर विधायक प्रकाश ने जड़ा नहले पर दहला, पूरा होगा अब बाई पास ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने विकास के क्रम मेंअधूरे बांदा बाई पास मार्ग को पूरा कराने के लिये नहले पर दहला जड़ दिया है।उपेक्षित पड़ा यह मार्ग अब पूर्ण हो जलवेदार नेता के प्रयास से अब अपना जलवा बिखेरेगा।सदर विधायक के सतत प्रयास से प्रदेश सरकार के उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिनके पास पीडब्लूडी विभाग है , यहां के बाई पास को पूरा करने एवं उसके सुदृढ़नीकरण के लिये सरकार का खजाना खोल दिया।

इसके निर्माण के लिए 12171.45 लाख की धनराशि स्वीकृति के साथ ही सौ लाख रुपये भी कार्यदाई संस्था पीडब्लूडी को शासन स्तर से अवमुक्त कर दिया है।बसपा सरकार में केन नदी पर बाईपास फोरलेन पुल निर्माणका कार्य स्वीकृत हुआ था। धन की कमी से समय से पूरा नहीं हुआ तथा निर्माण भी ध्वस्त हो गया। सपा सरकार में यह पूरी तरह उपेक्षा का शिकार रहा।

इस बीच भाजपा सरकार आई और सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने विभागीय उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बाई पास की ओर लगातार ध्यान आकृष्ट कराया ।अभी कुछ माह पहले जब उप मुख्य मंत्री बांदा आये और जनसभा की, उस दौरान भी सदर विधायक प्रकाश ने बाई पास के अधूरे निर्माण को पूरा करने की गुजारिश की थी। अब प्रयास सफल हुआ। बाई पास का चौड़ीकरण के साथ ही अधूरा कार्य पूरा हो जायेगा। इसके लियेशासन स्तर पर प्रमुख अभियंता विकास को गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है।

आप को बता दें की निर्माण में देरी होने से लागत बढ़ने के पुनरीक्षित इस्टीमेट सपा शासनमें स्वीकृत नहीं हुआ था। लेकिन सदर विधायक प्रकाश का प्रयास रंग लाया और जनता का सपना एक बार फिर सजीव हो उठा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला कांग्रेस नें अनोखे अंदाज में मनाया संविधान दिवस : प्रतियां भी बांटी

City News Uttar Pradesh

बांदा परिवहन निगम: ये जाने वफा यह जुल्म न कर, जान है तो जहान है

City News Uttar Pradesh

त्रिवेणी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों हत्या आरोपी नाटकीय ढंग सें गिरफ्तार, दिनदहाड़े हुआ था मर्डर

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : बांदा में भाजपा के विरोध में प्रचार करने वाले पूर्व मंत्री समेत कई पदाधिकारी छह वर्ष के लिए पार्टी से हुए निष्कासित …

चित्रकूट : लूटपाट करने वाले चार डकैत हुए गिरफ्तार, बबली कोल गैंग के सदस्य होने का दावा …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले किसानों का होगा आर्थिक विकास : नहरें करेंगी मालामाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़