
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर की पहचान और शहरवासियों की सैर-सपाटा व योगा का प्रमुख केंद्र अवस्थी पार्क अब पूरी तरह नया रूप लेने जा रहा है।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने इस पार्क को आधुनिकता का प्रतीक बनाने की ठान ली है। महानगरों की तर्ज पर सजाने-संवारने की दिशा में अब सिंथेटिक/कुशन ‘पाथवे’ का ‘निर्माण’ पार्क को ‘नई पहचान’ देगा।

रविवार को पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ और योगा गुरु प्रकाश साहू के साथ अवस्थी पार्क में पाथवे निर्माण के लिए सर्वे और निरीक्षण किया। पार्क के विकास की रूपरेखा तैयार की गई।

अंकित गुप्ता ने कहा कि अवस्थी पार्क में बनने वाला सिंथेटिक पाथवे नगर के लिए “एक ऐतिहासिक कदम” होगा। अभी तक यह सुविधा प्रदेश के सिर्फ कुछ चुनिंदा शहरों के पार्कों में ही उपलब्ध है।

उन्होंने कहा “अब बांदा के लोग भी उसी सुविधा का अनुभव करेंगे। रोजाना टहलने वाले नागरिकों को पैरों और जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी। यह पाथवे पूरी तरह कुशन बेस्ड होगा, जिससे चलना आरामदायक और स्वास्थ्यवर्धक रहेगा।” कहा की शहर की पहचान अब सिर्फ ‘पुराने ढांचे वाले नगर’ की नहीं,बल्कि ‘तेजी से आधुनिक बनते शहर’ की होनी चाहिए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
