City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में रबी की फसलों के लिए खाद की उपलब्धता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जबकि कृषि विभाग पूरी तरह निष्क्रिय और करनीविहीन नजर आ रहा है ! इस स्थिति पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है कि यदि किसानों को खाद न मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों को शासन स्तर पर दंडित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को खाद और बीज दोनों की उपलब्धता में परेशानी हो रही है, जबकि विभागीय अधिकारी “सब कुछ सामान्य” होने का दावा कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि विभागीय स्तर पर लापरवाही और उदासीनता के कारण रबी की बुवाई प्रभावित हो सकती है।

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा “अधिकारियों को अब यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि किसान चुप रहेंगे। अगर खाद की कमी हुई तो जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई तय है।” जानकारी के मुताबिक, जनपद बांदा में कृषि विभाग द्वारा करीब साढ़े तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन फसलों की बुवाई से लेकर टॉप ड्रेसिंग तक किसानों को डीएपी और यूरिया की निरंतर आपूर्ति की जरूरत होगी।

विधायक प्रकाश बोले: लापरवाही नहीं बर्दाश्त, खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

इसी बीच किसानों ने शिकायत की है कि राजकीय विक्रय केंद्रों और सहकारी समितियों पर कई बार यूरिया व डीएपी की आपूर्ति अनियमित हो जाती है। कई केंद्रों पर लंबी कतारें लग रही हैं और किसान को प्रति बोरा सीमित मात्रा में खाद दी जा रही है। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने विभाग का पक्ष रखते हुए कहा कि “फिलहाल जिले के गोदामों और बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। आगे की खपत को देखते हुए नई खेप भी भेजी जा रही है।” लेकिन ज़मीनी हकीकत इस दावे को झुठलाती नजर आ रही है। कई क्षेत्रों में किसान अब भी खाद के इंतज़ार में मंडियों और समितियों के चक्कर लगा रहे हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह लोग हुए घायल

विधायक प्रकाश नें बुलंद किया नारा : आरके पटेल जन मन का प्यारा

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘मरौली खंड चार’ बालू खदान का ‘डीएम’ को चैलेंज ? अवैध खनन का बनी ‘शैतान’ ?

City News Uttar Pradesh

बाढ़ का तांडव: खतरे के ‘निशान’ को किया पार, रामघाट में हाहाकार, 25 गांवों का ‘संपर्क’ टूटा

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का किया लोकार्पण: स्वच्छता का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

Banda- पुलिस की पहल रंग लाई : लड़के के घर वालों को मंजूर नही था रिश्ता ,पुलिस ने प्रेमी युगल की मंदिर मे कराई शादी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़