23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 11 लाख 76 हजार रकम वापस, पीड़ित खुश
उत्तर प्रदेश

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 11 लाख 76 हजार रकम वापस, पीड़ित खुश

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। साइबर अपराध की जटिल दुनिया में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने आठ पीड़ितों की ठगी और गलत ट्रांजैक्शन से गई कुल 11 लाख 76 हजार 500 रुपए की राशि वापस कराकर मिसाल पेश की है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/बबेरु सौरभ सिंह की देखरेख में अंजाम दी गई।

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 11 लाख 76 हजार रकम वापस, पीड़ित खुश

लोन, ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह अबतक आम जनता के लिए डर का कारण बने हुए थे,परंतु इस बार साइबर थाना बांदा की त्वरित कार्रवाई ने पीड़ितों में नया विश्वास जगाया है। सबसे बड़ा मामला तिंदवारी रोड, बबेरु निवासी संतोष कुमार साहू का रहा,जिनसे ठगों ने 8 लाख 7 हजार 183 रुपए हड़प लिए थे। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिये रकम को ट्रेस कर पीड़ित को वापस कराई। दूसरा बड़ा मामला छोटी बाजार बन्योटा, कोतवाली नगर निवासी सुमित कुमार गुप्ता का रहा,जिन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 3 लाख 23 हजार 177 रुपए का चूना लगाया गया था।

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 11 लाख 76 हजार रकम वापस, पीड़ित खुश

इसी तरह, छोटी बाजार बन्योटा, कोतवाली नगर निवासी सुमित कुमार गुप्ता को ट्रेडिंग के नाम पर 3,23,177 रुपए का नुकसान हुआ था। अन्य छह मामले गलत ट्रांजैक्शन से संबंधित थे। इनमें छावनी, कोतवाली नगर के इस्लाहुद्दीन के 20,000 रुपये, मढ़ियानाका, कोतवाली नगर के अमन कुमार गुप्ता के 7,140 रुपए, खाईपार, कोतवाली नगर के हारुन रशीद के 6,000 रुपए, कस्बा व थाना बिसंडा के सुशील कुमार के 5,000 रुपए, तिन्दवारी, कोतवाली नगर के प्रद्युमन सिंह के 5,000 रुपये और गोखिया, अतर्रा के सौरभ तिवारी के 3,000 रुपए शामिल थे।

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 11 लाख 76 हजार रकम वापस, पीड़ित खुश

सभी पीड़ितों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं। साइबर पुलिस की तत्परता से पूरी राशि वापस कराई गई, जिससे पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली। क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने कहा “लोगों को किसी अनजान लिंक या कॉल से सावधान रहना चाहिए। बैंक, बीमा या इन्वेस्टमेंट के नाम पर किसी भी व्यक्ति को ओटीपी या निजी जानकारी न दें। साइबर अपराध से बचाव ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी ‘संकल्प दिवस’: विरासत को आगे ‘बढ़ाने’ का लिया प्रण

City News Uttar Pradesh

एसपी आवास के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लहुलुहान, पुलिस ने पकड़ की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें किया पर्दाफाश : ब्राह्मणों की नाराजगी विपक्ष का सुनियोजित दुष्प्रचार

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन लखनऊ में हुंकार भरेगा

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने विधवा को डंडों से पीटा, पुलिस प्रकरण की कर रही जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़