
- शरद मिश्रा
बांदा। जनपद में मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना नरैनी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, कब्जे से 9.6 किलोग्राम सूखा गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जमवारा मोड़ के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के पीछे बंधी बोरी में भारी मात्रा में सूखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रवि उर्फ नेता पुत्र मत्तू निवासी कछयाना मोहल्ला, अजयगढ़, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश) बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे का वजन 9 किलो 600 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
