- विनोद मिश्रा
वाराणसी। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें वाराणसी में अपनी चुनावी प्रचार की धूनी जमा दी है। जनसंपर्क की धूम मचाये है।

अपने आकर्षक व्यक्तित्व एवं ओजस्वी भाषण से मतदाताओं में भाजपा के प्रति सम्मोहन पैदा कर रहे हैं। यहां से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्याशी हैं। मतदान अंतिम चरण में पहली जून को है।

इसी क्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद पीएम नरेंद्र “मोदी की ऐतिहासिक” जीत के लिये “तन, मन एवं प्रण” से लगे हैं। मानों “मोदी काज किये बिना मोहि कहां विश्राम”।

इस प्रण को पूरा करने के लिये जनसंपर्क की कड़ी में उन्होंने वाराणसी दक्षिण मंडल अंतर्गत राजघाट, भैंसासुर, नमोघाट एवं उत्तरी वाराणसी के सारनाथ में जनसंपर्क एवं नुक्कड जनसभा की। नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

अपने संबोधन में मोदी और योगी की नीतियों का तार्किक विचारों को रखा। बताया की किस प्रकार मोदी देश का सामाजिक, धार्मिकआर्थिक, शैक्षिक, व्यावसायिक विकास कर रहे हैं।

उनकी नीतियां देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उनके संबोधन से जनता आकर्षित हो गंभीरता से मनन करती है। ग्रामवासियों में ‘मोदी की गारंटी’ के प्रति अथाह समर्थन व अटूट विश्वास परिलक्षित होता है जो हर बूथ पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय की कहानी सा बयां करता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
