30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बोले: यूपी का 'ऐतिहासिक' बजट 'विकास' का विज़न
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का ‘ऐतिहासिक’ बजट ‘विकास’ का विज़न

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इसे “राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बजट” कहा है। उन्होंने बताया कि अनुमानित 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक का यह “बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों” तक ले जाने वाला साबित होगा।

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का 'ऐतिहासिक' बजट 'विकास' का विज़न

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यह बजट पूरी तरह विकासोन्मुख है और इसमें बुनियादी ढांचे, ग्रामीण विकास तथा रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार ने एक्सप्रेसवे, सड़कों और नए शहरों (टाउनशिप) के विकास के लिए बड़े पैमाने पर धनराशि का प्रावधान किया है, जिससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का 'ऐतिहासिक' बजट 'विकास' का विज़न

विधायक प्रकाश नें कहा कि औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई घोषणाओं के परिणामस्वरूप 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसानों को मुफ्त या सस्ती बिजली उपलब्ध कराने और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया गया है।

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का 'ऐतिहासिक' बजट 'विकास' का विज़न

विधायक द्विवेदी ने कहा कि इन योजनाओं से किसानों की लागत कम होगी और उनकी आय में वृद्धि होगी, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

चित्रकूट का राष्ट्रीय 53 वां रामायण मेला : गौरवशाली है इसका इतिहास

उन्होंने यह भी कहा कि शहरों के सुनियोजित विकास और नई टाउनशिप की स्थापना से शहरीकरण को गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का 'ऐतिहासिक' बजट 'विकास' का विज़न

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रदेश सरकार के इस बजट को सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में “मील का पत्थर” साबित होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दुस्साहस: रास्ता पूछने के बहाने होमगार्ड की बूढ़ी मां से लूट, फिर पीट कर की हत्या

City News Uttar Pradesh Desk

सांसद कृष्णा पटेल ‘प्रेस वार्ता’ में नहीं हुईं शामिल: जनता के ‘सवालों” से बचाव क्यों ?

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड में गर्मी का तांडव: ज़मीन पर पसरा सन्नाटा, अस्पताल फुल

जिले में धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी, पूजी गईं वीणावादिनी सरस्वती

City News Uttar Pradesh

Banda : लाकडाउन का उल्लंघन करने पर हो रही कार्रवाई, चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत रपट दर्ज …

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई ने तोड़े सारे रिकार्ड, लेकिन डबल इंजन की सरकार निश्चिंत

ब्रेकिंग न्यूज़