28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी
उत्तर प्रदेश

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

बरेली । सर्किट हाउस में जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने शनिवार रात अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले की नहर, रजबहा और माइनर का ब्यौरा चेक किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी
UP: Strict instructions to Irrigation Department of Jal Shakti Minister Ramkesh, said – deliver water from head to tail

समीक्षा बैठक के दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा टेल तक समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है। रबी और खरीफ की फसल में पानी की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग रोस्टर जारी किए जाते हैं, लेकिन पानी की उपलब्धता टेल तक उसके हिसाब से नहीं हो पाती है। अधिकारी टेल भाग को गीला करके फीडिंग दिखा देते हैं, जबकि सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है ।

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी
UP: Strict instructions to Irrigation Department of Jal Shakti Minister Ramkesh, said – deliver water from head to tail

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि हर हाल में टेल तक पानी निर्धारित समय के अंदर पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि नमामि गंगे, भूगर्भ जल व लघु सिंचाई की एक-एक योजना की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। सरकार की प्राथमिकता के तहत 100 दिन के कार्य का लक्ष्य तय करके उसे भी पूरा किया जाए। उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की प्रगति देखी।

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी
UP: Strict instructions to Irrigation Department of Jal Shakti Minister Ramkesh, said – deliver water from head to tail

जिले में नहर, रजबाह, तैनात जेई, एई, सींच पर्यवेक्षक, सींचपाल और टेल भाग के एक किसान का मोबाइल नंबर समेत अधिकारियों से डाटा मांगा है। सिचाई मंत्री अंतिम छोर पर बैठे किसान से कभी भी संपर्क कर टेल तक पानी पहुंचने और पानी की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सर्किट हाउस में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने भी जल शक्ति मंत्री से मुलाकात की और कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह रे वाह : निहालपुर बालू खदान पर गजब का “रहमो-करम” ! …

झांसी बांदा-झांसी मेमू ट्रेन 30 जून तक हो गई निरस्त

केन नहर प्रणाली अब करेगी अठखेली : 1191 करोड़ मंजूर,अगले माह से काम होगा शुरू

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील: शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत हेतु गतिशील

City News Uttar Pradesh

मेरी उम्र के ढलान का 65वां पड़ाव शुरू : सबको नमन

City News Uttar Pradesh

News- गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़