City News Uttar Pradesh
सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे
उत्तर प्रदेश

यूपी में 75 घंटे का चलेगा स्वच्छता अभियान: खत्म होंगे कूड़े के ढेर, बनेंगे सेल्फी पॉइंट, एक दिसंबर से होगी शुरुआत

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने की मुहिम में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उनकी टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में अब स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंर्तगत ‘प्रतिबद्ध: 75 जनपद, 75 घंटे, 750 निकाय’ अभियान 1 दिसंबर से शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के 750 निकायों में कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों “गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स” को पूर्णतया विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिवर्तित करने की योजना है।
इस अभियान को गति देने के लिए स्वच्छ भारत मिशन नगर निकाय निदेशालय की ओर से सभी नगर आयुक्तों को पत्र के जरिए समयसीमा के अंदर अभियान चलाकर उद्देश्य की पूर्ति के निर्देश जारी किए गए हैं। इन स्थानों पर सफाई के बाद सौंदर्यीकरण भी होगा और कई स्थानों को सेल्फी पॉइंट के तौर पर विकसित किया जाएगा।

यूपी में 75 घंटे का चलेगा स्वच्छता अभियान: खत्म होंगे कूड़े के ढेर, बनेंगे सेल्फी पॉइंट, एक दिसंबर से होगी शुरुआत
Cleanliness campaign will run for 75 hours in UP: Garbage piles will end, selfie points will be made, will start from December 1

स्वच्छ भारत मिशन, उत्तर प्रदेश की निदेशक नेहा शर्मा द्वारा सभी नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में अभियान से जुड़े सभी दिशा निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंतिम माह के उपलक्ष्य में “प्रतिबद्ध 75 जनपद 75 घंटे 750 निकाय” अभियान 1 दिसंबर 2022 से शुरू किया जा रहा है।

प्रदेश के समस्त 750 निकायों में कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थान (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स) को पूर्णतया (स्थायी रूप से) विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिवर्तित कराया जाना है। अभियान की शुरुआत योजनाबद्ध प्रचार-प्रसार के साथ की जानी है। इसके लिए नगरीय निकाय स्तर पर गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स को चिन्हित कर आवश्यक संसाधन व कार्य सुनिश्चित करना होगा। यह भी निर्देश दिया गया है कि अभियान का समापन समारोह जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हो।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Unnao Case : उन्नाव कांड में हत्या की एफआईआर दर्ज, बुआ-भतीजी के शव पहुंचे गांव

City News Uttar Pradesh

डीआईजी द्वारा निरीक्षण : मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर एंव चार वार्डन हुए निलंबित

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या

भाजपा जिला संयोजक संजय हटेंगे ? नये जिलाध्यक्ष का नाम हो चुका है तय ?

स्टेशन पर गूंजी किलकारी: संपर्क क्रांति में यात्रियों की दिखीं इंसानियत, महिला ने बच्चे को दिया जन्म

बांदा की अगस्त क्रांति : तुर्रा में रेल पटरी उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़