22.4 C
Lucknow
October 23, 2026
City News Uttar Pradesh
कमीशन में दफ़न हुआ विकास ? बांदा-टांडा मार्ग की एक दिन में 'खुली' कलई, जिम्मेदार मौन ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

कमीशन में दफ़न हुआ विकास ? बांदा-टांडा मार्ग की एक दिन में ‘खुली’ कलई, जिम्मेदार मौन ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार के “गड्ढा मुक्त” अभियान की “धज्जियां” उड़ाता “बांदा-टांडा राजमार्ग” आज “भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी” की “जीती जागती” मिसाल बन गया है। सवाल सिर्फ “गड्ढों का नहीं, बल्कि उस सिस्टम” का है जो “गड्ढों के नाम पर हर साल” लाखों रुपये “निगल” जाता है। स्थानीय लोगों ने “कैमरे पर जो हकीकत” दिखाई, उसने “पीडब्लूडी के मरम्मत कार्य” की पूरी “कलई एक ही दिन में खोल” दी। कल तक जिन “गड्ढों में गिट्टी डालकर” मरम्मत का “ढिंढोरा” पीटा गया था,आज वहां “गिट्टी का नामोनिशान” तक नहीं है। सड़क फिर से “मौत के गड्ढों में तब्दील” हो गई है।कमीशन में दफ़न हुआ विकास ? बांदा-टांडा मार्ग की एक दिन में 'खुली' कलई, जिम्मेदार मौन ?बांदा-टांडा मार्ग से रोजाना हजारों “भारी वाहन” गुजरते हैं। यही मार्ग “बांदा को कई जिलों से जोड़ता” है, लेकिन इसकी हालत देखकर लगता है “जैसे सड़क नहीं, खेत की पगडंडी” हो। “गड्ढों में पानी, पानी में गिट्टी और गिट्टी के साथ बहता भ्रष्टाचार”, यही है इस “मार्ग की सच्चाई”।कमीशन में दफ़न हुआ विकास ? बांदा-टांडा मार्ग की एक दिन में 'खुली' कलई, जिम्मेदार मौन ?वाहन चालकों का कहना है कि “गड्ढों से बचने के चक्कर में रोजाना हादसे” होते-होते बचते हैं। अगर एक दिन में ही मरम्मत उखड़ गई तो साफ है कि “न तो सामग्री की गुणवत्ता ठीक थी और न ही तकनीक”। फिर प्रश्न उठता है कि मरम्मत के नाम पर जो लाखों का बजट आया था, वह आखिर “कमीशन की किस जेब में दफ़न” हो गया?कमीशन में दफ़न हुआ विकास ? बांदा-टांडा मार्ग की एक दिन में 'खुली' कलई, जिम्मेदार मौन ?स्थानीय लोगों का “आरोप” है कि इसी “मार्ग” से “जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों का काफिला गुजरता” है, फिर भी “सबकी आंखें बंद” हैं। क्या “बिना मिलीभगत के इतनी घटिया मरम्मत” संभव है? आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है ठेकेदार,अभियंता या फिर वो सिस्टम जो हर गड्ढे पर अपना कमीशन तय करता है ? देखना होगा कि “खबर प्रकाशित” होने के बाद “जिम्मेदारों की नींद टूटती” है या फिर बांदा-टांडा मार्ग ऐसे ही “हादसों को दावत” देता रहेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ज्वाला कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज नें कानपुर को हराया : पहुंची सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की रणनीति से आर.के का चुनावी रथ बांदा विधान सभा कर गया पार !

City News Uttar Pradesh

शराब के नशे में घर आए युवक को घरवालों ने लगाई फटकार, नाराज होकर उठाया आत्मघाती कदम, दे दी जान

भाजपा निकाय चुनाव में “आया राम- गया राम” को नहीं देगी टिकट !

City News Uttar Pradesh

डिप्टी जेलर बनकर दी पिता को श्रद्धांजलि: इंटरव्यू के एक दिन पहले हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

तीन चरणों में जनपद में चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान : जिलाधिकारी

ब्रेकिंग न्यूज़