City News Uttar Pradesh
भाजपा निकाय चुनाव में "आया राम- गया राम" को नहीं देगी टिकट !
उत्तर प्रदेश

भाजपा निकाय चुनाव में “आया राम- गया राम” को नहीं देगी टिकट !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में जिलें की दो नगरपालिका तथा 6 नगर पंचायतों के अपेक्षित पदाधिकारियों की आवश्यक बैठकहुई। संगठन द्वारा अब तक की गई प्रमुख तैयारियों को आंकलन हुआ। आगे की कार्य योजना बनाई गई। यह बताया गया कि टिकट कार्यकर्ताओं को मिलेगा,आया राम गया राम वालों को टिकट नहीं मिलेगा।

भाजपा निकाय चुनाव में "आया राम- गया राम" को नहीं देगी टिकट !
BJP will not give ticket to “Aaya Ram-Gaya Ram” in civic body elections!

जिले की दो नगरपालिका तथा 6 नगरपालिकाओं के चुनाव प्रभारी, चुनाव संयोजक, मतदाता सूची प्रबंधन संयोजक, बूथ प्रबंधन संयोजक, जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों के लिए उक्त बैठक में नगर निकाय चुनाव के जिला संयोजक अखिलेशनाथ दीक्षित ने विषय वस्तु प्रस्तुत किया तथा पदाधिकारियों से फीड बैक एवं वृत्त लिया। मुख्य अतिथि नगर निकाय चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक जगदीशचंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा लगातार कार्य करने में विश्वास रखती है। भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर प्रत्येक चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करते हुए कार्य करता है। कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं होता जबकि पदाधिकारी पूर्व हो जाते हैं। हमें प्रत्येक नगर निकाय में, प्रत्येक वार्ड में कमल खिलाना है।

भाजपा निकाय चुनाव में "आया राम- गया राम" को नहीं देगी टिकट !
BJP will not give ticket to “Aaya Ram-Gaya Ram” in civic body elections!

भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। कार्यकर्ता को प्रमुखता देते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। आया राम गया राम को टिकट वितरण में तरजीह नहीं दी जाएगी। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने नगर निकाय चुनाव जीतने के आवाहन के साथ सभी का आभार व्यक्त किया। जबकि संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, नगर निकाय चुनाव के जिला सह प्रभारी सुनील खरे, उत्तम सक्सेना, धर्मेंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह नन्ना, गिरजेश तिवारी, ममता मिश्रा, संतु गुप्ता, अजीत प्रकाश गुप्ता, देवमूरत द्विवेदी, देवेंद्र भदोरिया, राम प्रसाद सोनी, राजेश सेन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘बेगम की सराय’ में ‘अय्याशी की गूंज ? किरण कॉलेज चौराहे पर ‘अंधेरे’ का ‘खेल’, नहीं पहुंचती पुलिस ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले, दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना

City News Uttar Pradesh

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की रखें सफाई, कैंपिंग के जरिए हाईड्रोसील मरीजों के आपरेशन की बनाई गई रणनीति

City News Uttar Pradesh

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

प्राथमिक विद्यालयों के 2 लाख अध्यापकों को मिलेंगे टैबलेट: 75 जिलों की लिस्ट हुई जारी, ऑनलाइन पढ़ाई की होगी शुरुआत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़