- विनोद मिश्रा
बांदा। मामूली झड़प के आधे घंटे बाद लगभग दो दर्जन दबंगों ने एक युवक को दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दियाl परिजनों ने घायल युवक को कोतवाली पहुंचाया। युवक का मेडिकल जांच कराकर मुक़दमा दर्ज हुआ है lपुलिस आरोपियों की तलाश में है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटी चौराहा ढाल के पास घटी। यहां पर हाथीखाना निवासी मुवीन कुरैशी की बाइक मरम्मत की दुकान है। शाम साढ़े चार बजे मुवीन अपनी दुकान पर बैठा था तभी पोडा बाग़, गधेड मोहल्ले के लगभग 20 लड़कों ने जाकर मुवीन को लाठी डंडो से पीटकर लहू-लोहान कर दिया। दुकान का सारा सामान फैलाते हुए तोड़फोड़ कर भाग गए l इस घटना में युवक का सर फट गया व शरीर में अन्य गंभीर चोटे आई है l वहीं दुकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गयी l

घटना के बाद परिजन, घायल युवक कोलेकर कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस नें युवक का मेडिकल परीक्षण कराकर मुक़दमा पंजीकृत कर लिया है। घायल युवक मुवीन ने बताया की वह अपने दोस्त के साथ कोचिंग गया था। वहां एक लड़के से हलकी सी बहस हो गयी थी जिसके बाद वह दुकान में आकर बैठ गया। तभी 20 लड़कों ने आकर मुझे लाठी डंडे से मारा पीटा व दुकान का सामान तोड़कर व फैलाकर चले गए l
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
