City News Uttar Pradesh
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, कार समेत तीन वाहनों में मारी टक्कर, दाे की मौत, नौ घायल
उत्तर प्रदेश

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, कार समेत तीन वाहनों में मारी टक्कर, दाे की मौत, नौ घायल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। टांडा-रायबरेली राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। बाद में अनियंत्रित ट्रक की टाटा सूमों में सीधी भिड़ंत हुई। हादसे में बाइक सवार एक युवक व कार सवार समेत कुल दो की मौत हो गई। जबकि कार के चालक व किशोरी समेत नौ लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बाइक घायल युवक को कानपुर भिजवाया गया है। कार सवार तीन लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। तीनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो हुए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, कार समेत तीन वाहनों में मारी टक्कर, दाे की मौत, नौ घायल
Uncontrolled truck collided with three vehicles including bike, car, two killed, nine injured

सोमवार दोपहर एक टाटा सूमो महाराष्ट्र के नासिक मालेगांव से रायबरेली जा रही थी। उसमें सवार करीब आठ लोगों में ज्यादातर मालेगांव में प्राइवेट कंपनियों में काम करते हैं। भाड़े की टाटा सूमों बुककर सभी लोग जा रहे थे। तिंदवारी थाना क्षेत्र के टांडा-रायबरेली राजमार्ग पर ग्राम छापर के पास बेंदा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पहले बाइक सवार 26 वर्षीय श्यामजी तिवारी पुत्र मुनेंद्र निवासी ग्राम बुधेडा जसपुरा को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक ट्रक के आगे फंसने से वह काफी दूर तक घिसटी जिसमें बाइक सवार 18 वर्षीय माधव पुत्री लक्ष्मी निवासी ग्राम पलरा चिल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी बीच सामने से आई टाटासूमो में ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे टाटा सूमो उछल कर सड़क की दूसरी साइड में पहुंच गई।

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, कार समेत तीन वाहनों में मारी टक्कर, दाे की मौत, नौ घायल
Uncontrolled truck collided with three vehicles including bike, car, two killed, nine injured

और बांदा की तरफ से फतेहपुर की ओर जा रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार कई लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए पीएससी में भर्ती कराया गया जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पर किया गया है। विपरीत दिशा से आ रही ट्रक व कार में टक्कर हो गई। इसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एकाएक हुए हादसे के कारण आसपास के लाेगों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी लोग घटनास्थल की ओर दौर पड़े। घटनास्थल पर कार सवार यात्री घायल हो गए। दौरान बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह सूचना पर वंहा पहुंच गये।स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । जहां तीन लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक, कार समेत तीन वाहनों में मारी टक्कर, दाे की मौत, नौ घायल
Uncontrolled truck collided with three vehicles including bike, car, two killed, nine injured

टाटा सूमो में सवार 52 वर्षीय तौफीक निवासी नजीराबाद रायबरेली की भी मौत हो गई। क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन में सवार घायल 20 वर्षीय हसीमुन निशा पुत्री मोहम्मद सगीर पनाह नगर रायबरेली, 59 वर्षीय मोहम्मद उस्मान सुल्तानपुर रायबरेली, 40 वर्षीय सगीर अहमद, इठांवा रायबरेली, 40 वर्षीय नूरजहां पत्नी मोहम्मद हुसैन मालेगांव नासिक, 22 वर्षीय मोहम्मद सिफात, पनाहनगर रायबरेली, 15 वर्षीय तंजिला पुत्री जुबैर मालेगांव, 35 वर्षीय मेराज अली नजीराबाद रायबरेली व चालक 22 वर्षीय मुशर्रफ मालेगांव नासिक व घायल बाइक सवार को तिंदवारी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से किसी तरह वाहनों से बाहर निकलवाया। सभी को पीएचसी व एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा व थाना निरीक्षक ने हादसे को लेकर ग्रामीणों की लगी भीड़ को वहां से हटवाया। जिससे आवागन बहाल हो सका है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश : कुश्ती कला को बढ़ावा के लिये बनवायेगें “अखाड़ा” …

बुंदेलखंड का मशहूर वीर रस दीवारी नृत्य : पूरे देश में है इसकी विशिष्ट पहचान

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी को गाजीपुर न ले जानें का अंतिम समय में प्रशासन नें बदल दिया प्लान

City News Uttar Pradesh

एआरटीओ और पुलिस द्वारा मौरंग भरे ओवरलोड नौ ट्रकों पर कार्रवाई : मची अफरा- तफरी

पंचायत अध्यक्ष सुनील की पहल रंग लाई: डीएम द्वारा बैठकों में गैरहाजिर साहबों पर सख्ती

City News Uttar Pradesh

News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कोरोना से मौत, 26 दिसंबर को पाए गए थे संक्रमित…

ब्रेकिंग न्यूज़