- विनोद मिश्रा
बांदा। यूपी एंव एमपी दो प्रांतों को जोड़ने के लिये केन नदी पर अरबों की लागत से बना स्योढ़ा पुल “लाल सोना” के भार से ध्वस्त होनें के कगार पर है। एमपी की खदानों से मौरंग ओवरलोड कर ट्रक पुल पर खड़े कर दिए जाते हैं। लोकेशन के आधार पर इन्हें यहां से आगे बढ़ाया जाता है।

दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को को आपस में जोड़ने वाला स्योढ़ा पुल मध्य प्रदेश के कई जनपदों व गांवों को आपस में जोड़ता है। बालू माफिया इस पुल के अस्तित्व को मिटाने में लगे हैं। दिन हो या रात अवैध बालू से ओवरलोड ट्रक इस पुल से निकलते हैं। इससे जहां यूपी की पुल व सड़कें ध्वस्त होने से राजस्व का घाटा हो रहा है, वहीं मध्य प्रदेश को फायदा हो रहा है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। गिरवां से खजुराहो मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क पर बने स्योढा निहालपुर के पास केन नदी पर पुल का अस्तित्व खतरे में है।

थाना गिरवां के अकबरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत मे निहालपुर केन नदी पर बने पुल के उस पार मध्य प्रदेश के रामपुर घाट से केन नदी की बीच जल धारा से रोज मौरंग से भरे सैकड़ों ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। दिन में लाइन लगाकर पुल के ऊपर सैकड़ों ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं। इनसे टपकने वाला पानी सड़क को तबाह करता है। ओवरलोड ट्रकों की वजह से स्योढ़ा पुल ध्वस्त होने की कगार पर है। जबकि इसका जीवन काल वर्ष 2030 तक है। पुल के तीसरे पिलर पर करीब साढ़े पांच फीट लंबा-चौड़ा गड्ढा हो गया है। यह कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
