24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !
उत्तर प्रदेश

बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की बाजार लोहा सरिया कारोबारियो नें माल गायब कर दिया है। लोहे की किसी भी दूकान में सरिया नहीं मिल रहीं। इसकी यहां कालबाजारी गुप चुप तरीके से सात हजार से साढ़े सात हजार रुपये कुंतल तक पहुंच गयी है।सरिया के अभाव में निर्माण कार्य लगभग ठप सा पड़ गया है। प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है।

बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !
Iron bar missing from Banda Bazar: The climax of black marketing!

दरअसल लगभग छह -सात माह पूर्व तक लोहे का भाव साढ़े तीन हजार से लेकर साढ़े पांच हजार कुंतल तक पहुंच गया। इसके बाद बढ़ोत्तरी जारी ही रहीं तथा भाव 82सौ रुपये कुंतल तक बढ़ गया। जून माह की शुरुवात से रेट का ग्राफ नीचे खिसकना शुरू हुआ तथा ब्रांडेड सरिया एक सप्ताह पूर्व तक छह हजार रुपये कुंतल तक लुढ़क गया।

इधर चार -पांच दिनों से लोहा सरिया व्यापारियों के यहां सरिया का स्टाक बिल्कुल गायब है। जिला मुख्यालय का हर सरिया व्यापारी कहता है कि फैक्ट्री से माल नहीं मिल रहा। कुछ कहते है कि सेना की नयी नियमावली से भर्ती के विरोध में आंदोलन पर रेल में आगजनी एंव उपद्रव को देखते हुये सरकार नें काफी ट्रेनें बंद कर दी हैँ। इसलिए माल नहीं आ पा रहा।

बांदा बाजार से लोहा सरिया गायब : कालाबाजारी का चरमोत्कर्ष !
Iron bar missing from Banda Bazar: The climax of black marketing!

इधर लोहा सरिया व्यापार से जुड़े कुछ व्यापारियों का कहना है कि व्यापारियों नें एक मत होकर लोहे का स्टाक समाप्त बता रहे हैँ। इस संदर्भ में तर्क दिया जा रहा है कि लोहा महंगा खरीद की अब रेट डाउन हो जानें से घाटा है। इसलिए काला बाजारी शुरू कर दी गई। मुंह -मांगी कीमत पर लोहा सरिया की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। जिला प्रशासन को इस संदर्भ में तत्काल जांच कर कड़ी कार्यवाई अमल में लाई जानी चाहिये।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बीमारी से आजिज आकर छात्रा ने लगाई फांसी, मौत …

City News Uttar Pradesh

सवा करोड़ के गबन का मामला: बीएमएम सहित पांच के खिलाफ दी तहरीर

ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट : हरियाणा ने उत्तराखंड की टीम को 69 रनों से हराया

City News Uttar Pradesh

गैरहाजिर अधिकारियों पर डीएम अनुराग ने चलाया कार्रवाई का चाबुक …

City News Uttar Pradesh

दिल का दौरा पड़ने से रेलवे सीटीआई की मौत: ड्यूटी के दौरान ही बिगड़ी थी हालत

नवेली-बुंदेली कार्यक्रम : छह नन्ही परियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव, बच्चियां बोझ नहीं, फरिस्ता बनकर धरती पर उतरीं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़