31.7 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- दुर्घटना बाहुल्य स्थानों का किया जाए चिन्हांकन: आयुक्त

 

– दुर्घटनाएं रोकने के लिए की जाए सुधारात्मक कार्रवाई
– ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। मण्डल के सभी जनपदों में दुर्घटना बाहुल्य स्थानों का चिन्हाकंन प्राथमिकता पर कराया जाए, ताकि सम्बन्धित स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यह निर्देश चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सर्किट हाउस में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए।

आयुक्त ने महोबा से कानपुर राजमार्ग को फोरलेन कराने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारी हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। इसी प्रकार चार पहिया वाहनों में वाहन चालक से सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य कराया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिये कि राजमार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए तथा बार-बार दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाए।

आयुक्त ने निर्देश दिये कि मण्डल के सभी जिलों में प्रमुख शहरों में पार्किंग स्थल चिन्हित कराये जायें तथा वहां पर वाहनों के खडे करने की व्यवस्था की जाए। ताकि शहरों में लगने वाले जाम को रोका जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी कराई जाए।

पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायन ने कहा कि हमीरपुर में बेतवा व यमुना नदियों पर संकरे पुल होने के कारण दुर्घटनायें होती हैं। वहां पर प्रकाश की व्यवस्था करायी जाए। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक तथा परिवहन के अधिकारी माह में एक बार बैठक कर दुर्घटनाओं को कम करने की कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि टैªक्टर ट्रालियों पर रिफलेक्टर लगाये जायें। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारी समय-समय पर चेकिंग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि रोडवेज के वाहन चालकों तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को ले जाने वाले वाहन चालकों को प्रशिक्षण प्रदान कराया जाए। बैठक का संचालन संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देवमणि भारतीय ने किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आरबी गौतम, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाद वितरण में भी भाजपाई असर : चढ़ गया है राजनीतिक मुल्लम्मा !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें सुनी जनता के मन की बात: समस्याओं का कराया निदान

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिखाया राजनीतिक कौशल: किसान व्यापारियों का विवाद सुलझा, धान खरीद हुई शुरू

City News Uttar Pradesh

News : बदायूं कांड ने देश को किया शर्मसार एंव कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट: अखिलेश यादव

शासन के निर्देशन पर सड़क किनारे बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

चित्रकूट मंडल के बदले डीआईजी, एसके भगत का हुआ तबादला, विपिन कुमार मिश्रा होंगे नए डीआईजी

ब्रेकिंग न्यूज़