23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- बढ़ रही रार: अनशनकारी चिकित्सक का सीएमओ ने किया तबादला…

 

– सीएचसी अधीक्षक डा. संदीप को न हटाए जाने पर जारी रहा अनशन
– उप जिलाधिकारी पैलानी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

  • विनोद मिश्रा 

बांदा (जसपुरा) – सीएचसी के दोबारा अधीक्षक बनाए गए डा. संदीप के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया था। लगातार दूसरे दिन भी अधीक्षक को हटाए जाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनशन जारी रहा। उप जिलाधिकारी पैलानी रामकुमार वर्मा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और जायजा लिया। लेकिन वह महज खानापूरी कर वापस लौट गए। इधर, अनश्ज्ञनकारियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, अनशन जारी रहेगा। अनश्ज्ञन कर रहे चिकित्सक डा. दिनेश कुमार का सीएमओ ने तबादला कर दिया है।


स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. संदीप पटेल और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रार बढ़ती ही जा रही है। डा. संदीप पर जहां स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता करने और उन्हें नाहक में परेशान करने के पूर्व में आरोप लगाए गए थे, वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी डा. संदीप को अधीक्षक के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। लामबंद होकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार और अनशन शुरू कर दिया था। मंगलवार को दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। उप जिलाधिकारी पैलानी रामकुमार वर्मा सीएचसी पहुंचे और जायजा लिया। अनशन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों बताया कि एसडीएम साहब केवल खानापूर्ति करने आए थे। यह भी बताया कि अनशनकारी डा. दिनेश कुमार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बकस्वाहा जंगल बचाने की मुहिम में कूदे महिलाएं और बच्चे, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र …

पीएम आवास योजना भ्रष्टाचार के मकड़ जाल में: परेशान गरीबों की गोहार फिलहाल गई बेकार !

आनंदम सिटी की धोखाधड़ी का खुलता राज ! विकास प्राधिकरण नें करोड़ों लेकर किया नक्शा पास ?

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं पंचायत अध्यक्ष सुनील नें मथी चुनावी मथानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़