31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – रोजगार मेला: डीएम नें बांटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी ऩे 171 बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिये नियुक्ति पत्र दिया तो बेरोजगारों के चेहरे खिलखिला उठे।मंडल स्तरीयमेगा रोजगार मेले में आठ सौ युवाओ नें इंटरव्यू दिया था।इस मेले में कई मसहूरकंपनियों ऩे भाग लिया।


पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की ओर से वृहद रोजगार मेला लगाया गया। मेले में बांदा सहित चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के 800 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गारविन जेनेटिक्स लिमिटेड कंपनी ने 37 युवाओं का चयन सेल्स एक्जीक्यूटिव, जीफोरएस सिक्योर सॉल्युशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 60 अभ्यर्थियों का चयन सिक्योरिटी गार्ड, ग्रोफस्ट आर्गैनिक ने 15 युवाओं का चयन सेल्स रिप्रजेंटेटिव, श्री इंडिया बायो एग्रीक्लचर कंपनी ने 56 युवाओं चयन फील्ड आफीसर, एरिया मैनेजर व ब्रांच मैनेजर के पद पर तथा उज्ज्वल एग्रीकल्चर कंपनी ने दस युवाओं का चयन सेल्स एक्टजीक्टिव पद पर किया। कुल 178 युवाओं को इन कंपनियों ने चयनित को तो बेरोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं के चेहरों पर मुस्कान दौड़ गई। सहायक निदेशक कौशलेंद्र सिंह ने मेले में शामिल कंपनियों में विभिन्न पदों पर मिलने वाले वेतन व सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सभी चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। मेले में आईटीआई प्रधानाचार्य आरके मौर्य सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिला अस्पताल के बाथरूम में बेहोश मिली अर्धनग्न किशोरी, दुष्कर्म की आशंका

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट धाम मंडल की समीक्षा की: विधायकों से लिया फीड बैक

आपस में करती थीं प्यार, फिर हुआ इकरार तो घर से भागी दो सहेलियां, अब सामने आई चौकाने वाली हकीकत, सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: जल जीवन मिशन में “गुंडों” को दिया काम तो “खैर नहीं” !

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर

आयुक्त का निरीक्षण : लापरवाह लेखपाल और नलकूप आपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़