City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News – यूपी में विस चुनाव को लेकर मिशन मोदी बेहद गंभीर,तीन सो का लक्ष्य : रामगोपाल काका

 

– राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन द्विवेदी को देश सबसे बड़े सूबे का मिला प्रभार

– राष्ट्रीय कार्यशाला में मिशन मोदी के मुखिया रामगोपाल काका ने भरा जोश

  • विनोद मिश्रा

वाराणसी । बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लोकबंधु रामगोपाल काका रविवार को यहाँ पदाधिकारियों में जोश भर गए। तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में उनका भाषण भी जोश से भरपूर रहा। सम्मेलन की तैयारियों से लेकर समापन तक मिशन के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक एकजुट दिखे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को अति गंभीरता से ले रहे मिशन ने केवल सक्रिय भरोसेमंद प्रमाणिक कार्यकर्ताओं पर ज़ोर दिया बल्कि अगले विधानसभा चुनाव में मिशन अपने टार्गेट को लेकर बेहद गंभीर भी दिखी।


यूपी में फिर कमल खिलाने के लिए कार्यशाला में सूबे के लोकप्रिय आईएएस अफ़सर रहे मिशन के वाइस प्रेसिडेंट कैप्टन एसके द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया। यूपी में साढे तीन सौ सीटें जीतने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए अभी से बूथ स्तर से काम की शुरूआत की गई है। इसी मुहिम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष काका ने बूथ स्तर के पदाधिकारियों को चार्ज करने का बीड़ा स्वयं उठाया है । साथ ही सभी में मिशन 2022 की सफलता के लिए जोश भरा। कहा है कि हम सब मिलकर जमीनी संगठन तैयार करेंगे। वरिष्ठ अनुभवी नेताओं के साथ ही मिशन में युवाओं को काम करने का मौका दिया जाएगा।प्रयास है कि मिशन में तालमेल ठीक हो। लोग एक-दूसरे का सम्मान करें। हमारी कोशिश है कि हम ऐसा संगठन तैयार करें, जो जमीनी हो। कहा कि पदाधिकारी संगठन मजबूत बनाने के साथ ही आम जनता के बीच जाकर मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं।मिशन मोदी पक्के इरादे के साथ टार्गेट पाने को मैदान में उतरेगी। खासकर मिशन 2022 की सफलता के लिए अभी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है। कार्यशाला में अखिल भारतीय राष्ट्रीय पदाधिकारियोने प्रदेश के प्रांतीय टीम को प्रशिक्षण दिया।


काशी में संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन एसके द्विवेदी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की । मंच का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 ए पी सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन एसके द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को मिशन मोदी अगेन पीएम के उद्देश्य एवं संगठनात्मक ढांचे के बारे में जानकारी दी ,वही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका ने कार्यकर्ताओं को संगठन के रीति नीति व पद्धति से परिचित कराया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह सभी मोदी बनकर कार्य करें । काका ने राष्ट्रीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के नए दायित्वों की घोषणा की, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन एसके द्विवेदी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया । काशी प्रांत के जुझारू कार्यकर्ता वह संघ की पृष्ठभूमि से आए भागवत जी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया। वही काशी प्रांत के रहने वाले राजेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला और काशी प्रांत युवा मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व ई॰ प्रणव त्रिपाठी को दिया गया। राष्ट्रीय कार्यशाला में लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यवस्था प्रमुख मिथिलेश्वर प्रसाद पांडे राष्ट्रीय सहव्यवस्था प्रमुख शत्रुघन सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता वेदानन्द ओझा आदि उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लापता युवक यमुना नदी में डूबा: एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन किया जारी, सर्विलांस के माध्यम से हुई जानकारी

City News Uttar Pradesh

महिला और दो बेटियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास: एक की मौत,दो की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप बजवायेंगे बैंड बाजा : गूंजेगी शीघ्र शहनाईयां, रकम की हो गई व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

बांदा : अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ की बैठक, छह बिंदुओं पर फिर हुई चर्चा …

डीएम और एसपी ने खुद संभाली कमान: मौके पर ही निपटाए गए जमीनी विवाद

ब्रेकिंग न्यूज़