City News Uttar Pradesh
सीएम योगी कीबड़ी सौगात : बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की बड़ी सौगात : बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी के बागपत जनपद को एक बड़ा तोहफा दिया है। यहां तीन सड़कों के नाम चौधरी चरणसिंह, महेंद्र सिंह टिकैत और शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखने को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।


गौरतलब है कि बागपत जनपद के टांडा-रमाला मार्ग को अब चौधरी चरण सिंह मार्ग के रूप में जाना जाएगा। वहीं छपरौली-बरनावा मार्ग को अब चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत मार्ग के रूप में जाना जाएगा। ग्राम जोहड़ी में बिजली घर के सामने से ग्राम विजयवाड़ा तक जाने वाली सड़क को दादी चंद्रो तोमर मार्ग के रूप में जाना जाएगा।


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी के पास स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए आ रहे हैं। नजीबाबाद तहसील के मौजा मधुसुदनपुर देवीदास में 102 बीघा भूमि में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर अधिकारियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं।


मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने व जनसभा स्थल को तैयार करने के लिए भूमि को समतल करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। अधिकारी अपने सामने भूमि को समतल करा रहे हैं। सभा स्थल तक जाने-आने के लिए युद्ध स्तर पर सड़क का काम चल रहा है। आसपास के गांवों की साफ-सफाई के लिए दर्जनों सफाईकर्मी लगे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : श्रम धन मान योजना : मंडल में उन्नीस हजार श्रमिकों का पंजीयन…

City News Uttar Pradesh

मलेरिया विभाग भी अब करेगा डेंगू जांच: कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट, नहीं करना होगा इंतजार

City News Uttar Pradesh

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल…

City News Uttar Pradesh

डग्गामार वाहनों में जानलेवा सफर: पुलिस आखिर क्यों है बेखबर

विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा: राष्ट्र प्रेम की बही बयार

अधिशासी अधिकारी पालिका अतर्रा की उड़ी है नींद: तबादला के बाद भी नहीं छोड़ रहे सीट !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़