City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग पोषण माह पर रहें सावधान : बांदा में नहीं मिट सका कुपोषण का कलंक !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग पोषण माह पर रहें सावधान : बांदा में नहीं मिट सका कुपोषण का कलंक ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग रहिये सावधान अन्यथा पोषण माह आकड़ों की भेंट चढ़ जायेगा। हम आपको बता दें की जिले में कुपोषण का कलंक अब तक नहीं मिल सका है। न तो सिस्टम इसके प्रति गंभीर है और न ही जिम्मेदार। हर साल सुपोषण माह तो चला दिया जाता है लेकिन इसका कितने लोगों को क्या लाभ मिला इसे जानने की फुर्सत किसी को नहीं होती।

डीएम अनुराग
कुपोषण मिटाने के लिए चलाया जाने वाला सुपोषण माह फिर सितंबर से शुरू हो चुका है लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई प्रयास नहीं दिखाई दे रहा। न तो अभी तक जागरूकता के लिए कोई कार्यक्रम कराया जा रहा है और न ही कुपोषित बच्चों को पोषण देने की व्यवस्था की गई है।

कुपोषण
कुपोषण मिटाने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन और आयन की गोलियां देने का प्रावधान है। लेकिन धरातल पर सिर्फ खाना-पूरी ! बच्चों के संतुलित आहार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह पोषाहार दुधारू जानवरों के पेट में चला जाता है। जिले में गैर सरकारी आकड़ों के अनुसार 33,316 है कुपोषित बच्चों की संख्या है,इसमें10,369 बच्चे हैं अति कुपोषण का शिकार हैं।

डीएम अनुराग पोषण माह पर रहें सावधान
जिला कार्यक्रम अधिकारीका कार्यभार देख रहे एसडीएम सुधीर कुमार का कहना है की कुपोषित बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पोषाहार भी लगातार बट रहा है। कहीं पोषाहार नहीं मिल पा रहा है तो वहां जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुष्कर्म कांड : ‘भाजपा-सपा’ में छिड़ा ‘सियासी संग्राम’, सोशल मीडिया बना ‘युद्ध’ का मैदान

डीएम बांदा कोरोना कहर पर भारी, “आराम हराम ” …

पुलिस के लिए चुनौती: बांदा में 24 घंटे में दो अज्ञात शवों की बरामदगी से इलाक़े में सनसनी

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विश्वकर्मा श्रम सम्मान में बांटे टूल किट

City News Uttar Pradesh

केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया

नसीमुद्दीन नें बताया ‘पीडीए’ का उद्देश्य: बोले यह केवल नारा नहीं, सामाजिक न्याय का आंदोलन

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़