25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस के लिए चुनौती: बांदा में 24 घंटे में दो अज्ञात शवों की बरामदगी से इलाक़े में सनसनी
उत्तर प्रदेश

पुलिस के लिए चुनौती: बांदा में 24 घंटे में दो अज्ञात शवों की बरामदगी से इलाक़े में सनसनी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बीते 24 घंटे के भीतर दो अज्ञात शवों की बरामदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरुवार को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में अज्ञात महिला का शव पाया गया था। पुलिस इस मामले की जांच ही कर रही थी कि शुक्रवार को एक और अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इस घटना ने पुलिस और क्षेत्रीय निवासियों को “सकते” में डाल दिया है।

पुलिस के लिए चुनौती: बांदा में 24 घंटे में दो अज्ञात शवों की बरामदगी से इलाक़े में सनसनी

गुरुवार की सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक खेत में एक अज्ञात महिला का शव पाया गया। यह अभी रहस्य में ही था की अगले दिन शुक्रवार को नहर के पास एक लाल रंग के बोरे में बंद अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को तुरंत सूचित किया।

पुलिस के लिए चुनौती: बांदा में 24 घंटे में दो अज्ञात शवों की बरामदगी से इलाक़े में सनसनी

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए और शव की स्थिति का अध्ययन किया। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी, लेकिन शव पर कोई स्पष्ट पहचान नहीं थी।

पुलिस के लिए चुनौती: बांदा में 24 घंटे में दो अज्ञात शवों की बरामदगी से इलाक़े में सनसनी

सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों शवों के मामले में पूरी तन्मयता से जांच की जा रही है। इस दिशा में भी जांच हो रही है की इन दोनों शवों के पीछे किसी एक का तो हाथ नहीं है। पुलिस की टीम पूरी तत्परता से काम कर रही है और जल्द ही मामले में कोई ठोस जानकारी सामने आ सकती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

9

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व राज्यमंत्री के पौत्र की आत्महत्या मामले में सात पर मुकदमा हुआ दर्ज, अंतिम संस्कार के समय पीठ पर दिखे थे चोटों के निशान

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में आपदा से तीन घंटे पहले मिलेगी चेतावनी: ‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित

City News Uttar Pradesh

बांदा का किसान कर रहा महसूस : “दगाबाज तेरी बतिया कैसे मानू रे” …

City News Uttar Pradesh

साप्ताहिक बंदी का ‘कानून’ कागजों में दफन: बाजार टनाटन, सुविधा शुल्क से नियमों की हत्या !

यूपी और एमपी के मोस्ट वांटेड बदमाश एसओजी के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में गोली लगने से हुए घायल

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी से मिले मंत्री रामकेश : जल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं एंव विकास पर ध्यान केंद्रित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़