City News Uttar Pradesh
अलोना पंप नहर क्यों टूटी: जीर्णोद्धार में अफसरों एवं ठेकेदार नें करोड़ों डकारे ? मंत्री नें कहा होगी जांच
उत्तर प्रदेश

अलोना पंप नहर क्यों टूटी: जीर्णोद्धार में अफसरों एवं ठेकेदार नें करोड़ों डकारे ? मंत्री नें कहा होगी जांच

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी तहसील की अलोना पंप कैनाल टेस्टिंग में ही टूट जाने पर क्षेत्रीय विधायक एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें विभाग की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई है। इसमें ठेकेदार शिवपूजन गुप्ता पर मानक विपरीत कार्य कराये जाने के आरोप हैं।  मंत्री नें जांच की बात कही है।

अलोना पंप नहर क्यों टूटी: जीर्णोद्धार में अफसरों एवं ठेकेदार नें करोड़ों डकारे ? मंत्री नें कहा होगी जांच

पैलानी तहसील के अलोना पंप कैनाल लिफ्ट परियोजना के तहत किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुये जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें 37 किलोमीटर लंबी इस ध्वस्त नहर को मरम्मत के लिये शासन से स्वीकृत कराया था। इस नहर के जीर्णोद्धार में दुखदाई स्थिति यह रही की विभागीय “अधिकारी एवं ठेकेदार शिवपूजन गुप्ता” नें आपस में “भ्रष्टाचार की जमकर चुम्मा -चुम्मी” की ?

अलोना पंप नहर क्यों टूटी: जीर्णोद्धार में अफसरों एवं ठेकेदार नें करोड़ों डकारे ? मंत्री नें कहा होगी जांच

बताते हैं की करोड़ों के बजट में लगभग “सत्तर प्रतिशत धनराशि आपस में ही बंदरबांट” हो गई। जल शक्ति “राज्य मंत्री रामकेश का गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने का भरोसा संबंधित अधिकारियों नें तोड़” दिया। परिणाम भी सामने आ गया की “टेस्टिंग में ही नहर थर्रा” गई। पटरी कमजोर थी। पानी का दबाव सह नहीं पाई। टूट गई। खस्सी पुरवा गांव जलमग्न हो गया। किसानों के खेत की फसलें पानी में डूब गई। हाहाकार की स्थिति के हालात उत्पन्न हो गये।

नई नहर की टेस्टिंग बनी मुसीबत: कटान से गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

विभागीय कथित “निकम्मे अधिकारियों का निकम्मापन्न यह भी रहा की नहर चालू करने की टेस्टिंग रात” में की गई। नहर पटरी टूट गई और सुबह जगने पर ग्रामीण जलभराव का नजारा देख दंग रह गये। विचारणीय यह भी हैं की “नहर की टेस्टिंग आधी रात में क्यों की गई”। यदि की भी गई तो “टेस्टिंग के दौरान नहर पटरियों के निरीक्षण के लिये टीम क्यों नहीं गठित” थी ? कुल मिलाकर विभागीय मंत्री रामकेश नें जहां जांच के निर्देश दिये हैं वहीं संबंधित “अधिकारियों नें ठेकेदार शिवपूजन गुप्ता के साथ गुफ़्तुगू कर बड़े भ्रष्टाचार को दबाने” की कवायद भी शुरू कर दी है !

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध: नगदी सहित उड़ाई दारू, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

डीएम को दी शिकायत “गुम” ? दबंगो नें चकरोड जोत मार्ग कर रखा है “बंद” !

बुन्देलखंड में बाघ होगें जीपीएसल कालर से लैस,मिली अनुमति।

डीएम अनुराग “काली डायन” को देंगे पटखनी : स्वास्थ सुरक्षा के लिये ताल ठोंको अभियान

City News Uttar Pradesh

बांदा में मझला रोजा के साथ इफ्तार पार्टियों नें पकड़ा जोर

News : चाचा को पता चला भतीजी का चौंकाने वाला राज, षड्यंत्र रच प्रेमी को उतारा मौत के घाट…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़