City News Uttar Pradesh
छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। जिले के गांधी नगर के आल्हाचौक पर रहने वाले परिवार में शनिवार को उस समय मातम छा गया जब इंटरमीडिएट के छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पहुंच बारीकी से जांच की। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

छात्र ने की आत्महत्या: पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Student commits suicide: shot himself with father’s licensed revolver, police investigation

गांधीनगर निवासी लालजी सोनी का पुत्र श्रेयश (18) ने इस वर्ष सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम स्कूल से इंटर पास की थी। वर्तमान में वह कंप्यूटर डिप्लोमा कर रहा था। शनिवार की सुबह पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे नाराज श्रेयश ने कमरे में जाकर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली।


गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक श्रेयश की मौत हो गई। गोलीकांड की सूचना मिलते ही सीओ रामप्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही रिवाल्वर बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : बहन की डोली उठने के चौथे दिन उठी दो सगे भाइयों की अर्थी, ट्रक बन गया काल

City News Uttar Pradesh

विज्ञान व वैज्ञानिकता पर आधारित हो कृषि विज्ञान केंद्रों का प्रयास: कुलपति

बांदा : किसानों का कथित दबंग के खिलाफ खेत में सत्याग्रह …

City News Uttar Pradesh

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

City News Uttar Pradesh

अहंकार तोड़ने के प्रतीक पूजे गये गोवर्द्धन : गौवंश संरक्षण का भी संदेश

City News Uttar Pradesh

महोबा : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला उद्यान अधिकारी, एंटी करप्शन टीम को मिली कामयाबी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़