City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : चित्रकूटधाम मंडल के 58 वृक्ष घोषित होंगे ‘विरासत वृक्ष’ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छी पहल। प्रदेश सरकार 100 साल या इससे अधिक पुराने और पौराणिक महत्व वाले वृक्षों को ‘विरासत वृक्ष’ घोषित कर रही है। वन विभाग ने चित्रकूटधाम मंडल में 58 वृक्षों का चयन किया है। इन्हें विरासत (हेरीटेज) वृक्ष के रूप में चयनित कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। खास बात यह है कि वन विभाग ने निजी भूमि में लगे पुराने वृक्षों को भी सूची में शामिल किया है। इनमें नीम, बरगद, पीपल, आम और शीशम के पेड़ हैं।


प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद वन विभाग ने सैकड़ों साल पुराने वृक्ष चयनित कर उनकी सूची बनाकर शासन को भेज दिया गया। वन विभाग ने निजी भूमि में लगे 16 वृक्षों का चयन विरासत वृक्ष के रूप में किया है। मंडल के चारों जिलों में निजी भूमि के चयनित वृक्षों में सबसे ज्यादा संख्या बांदा में है। यहां 15 वृक्ष चयनित किए गए हैं। वन विभाग का दावा है कि निजी भूमि में चयनित वृक्ष 100 साल से अधिक आयु के हैं। इनमें आम, शीशम, नीम, बरगद और पीपल हैं। इसी तरह चित्रकूट में मात्र एक देवरिहा मड़हा गांव स्थित निजी भूमि में लगे बरगद वृक्ष का चयन किया गया है।


इसके अलावा सार्वजनिक और पौराणिक स्थलों में लगे कुल 58 वृक्षों में सबसे ज्यादा 35 वृक्ष बांदा में चिह्नित किए गए हैं। महोबा में 15, चित्रकूट में 7 और हमीरपुर में सिर्फ एक वृक्ष सूची में शामिल है। इनमें अधिकांश पीपल, बरगद और कल्पवृक्ष हैं। महोबा जिले में एक कल्पवृक्ष 2000 साल पुराना बताया गया है। इन चयनित वृक्षों की गोलाई 3 से 10 मीटर तक है। सैकड़ों साल पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष घोषित किए जाने के मद्देनजर वन विभाग ने इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू कर दी। विभाग को प्रदेश सरकार की हरी झंडी का इंतजार है।


जिले के पैलानी क्षेत्र में पांच वृक्ष चयनित किए गए। इनमें 400 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ आमारा गांव स्थित सामुदायिक भूमि पर है। इसकी गोलाई करीब 9.40 मीटर है। इसके अलावा बबेरू क्षेत्र में 10, तिंदवारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 19 और बांदा के दिवली गांव का एक वृक्ष (कुल 35) का चयन किया गया है। इन पेड़ों की उम्र 100 से 215 वर्ष के बीच बताई गई है। विरासत वृक्षों की सूची में पीपल के 20, बरगद के 10, नीम के 2 और आम, शीशम व इमली के एक-एक पेड़ शामिल हैं।


वन विभाग को जिले में 15 पुराने वृक्ष मिले हैं। 2000 साल पुराना कल्पवृक्ष कबरई ब्लाक के दक्षणेश्वर धाम (सिचौरा) में पाया गया। वृक्ष की गोलाई करीब 10.10 मीटर है। इसके अलावा महोबा, पनवाड़ी और चरखारी तहसील क्षेत्र में 4-4 व जैतपुर में 3 वृक्ष चिह्नित किए गए हैं। इनमें बरगद के 10, पीपल और कल्पवृक्ष के 2-2 व इमली का एक वृक्ष है। हमीरपुर में मात्र एक कल्पवृक्ष कुरारा वन ब्लाक अंतर्गत शहरी क्षेत्र में चयनित हुआ। इसकी उम्र करीब 300 वर्ष बताई गई है।


यहां कुल 7 वृक्षों का चयन हुआ। इनमें खोही गांव में कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित वन भूमि में तीन तेंदू के वृक्ष शामिल हैं। इनकी उम्र करीब 141 से 156 वर्ष आंकी गई है। इसी तरह कलचिहा (बरगढ़) पौधशाला और निही चिरैया (मानिकपुर) वन भूमि में एक-एक कटवर तथा बरगढ़ रेंज में कटैया डांडी सामुदायिक भूमि व देवरिहा मड़हा निजी भूमि में एक-एक बरगद चिह्नित किया गया है। इन वृक्षों की आयु 200 से 300 वर्ष बताई गई है। इन वृक्षों की गोलाई 6 से 8 मीटर है।


चित्रकूटधाम मंडल के कंजरवेटर नरेंद्र सिंह नें बताया की चारों जिलों में 100 वर्ष से अधिक आयु के वृक्षों का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वृक्षों के चयन की फाइनल सूची शासन से तय होगी। विरासत वृक्षों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। निजी भूमि में लगे वृक्ष भी काफी पुराने और बड़े आकार के हैं। इसलिए इन्हें प्रस्ताव में शामिल किया गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुर्घटना : साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, साइड देने में दीवार से टकराई बाइक

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति ऑडी कार कुर्क, लगातार हो रही कार्रवाई से करीबियों में हड़कंप …

जल संरक्षण ‘घोटाला’: पुरस्कार की ‘चकाचौंध’ में ‘डूबे’ हजारों तालाब, आंकड़ों की ‘माया’ उजागर !

City News Uttar Pradesh Desk

मासूम का हमीरपुर से किया किडनैप, फिर फोन कर मांगी 50 लाख की फिरौती, बांदा पुलिस ने घेरा तो बच्चे को जख्मी कर छोड़ा

City News Uttar Pradesh

चर्चित समाजसेवी जयराम सिंह “बछेउरा” बने देवदूत वानर सेना के बुंदेलखंड प्रभारी

दीपक की चिंगारी बनी “विनाश” का कारण: घर जलकर हुआ राख, 8 बकरियों की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़