26.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा आरोप, भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को किया पराजित, मर्यादाएं हुई तार-तार
उत्तर प्रदेश

सत्ता का दुरुपयोग : सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले, पंचायत चुनाव में करारी शिकस्त से बौखलाई भाजपा, जिला सदस्यों पर डाल रही दबाव …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनावों में हार से बुरी तरह बौखलाई हुई है। संख्या बल न होते हुए भी अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए व्याकुल भाजपा नेतृत्व सरकारी तंत्र का दबाव डालते हुए पंचायत सदस्यों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में मतदान के लिए मजबूर कर रहा है। सत्ता का यह घोर दुरुपयोग है और भाजपा सरकार की इन दमनकारी नीतियों से लोकतंत्र खतरे में है।


अखिलेश यादव ने कहा कि औरैया, मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा, हापुड़, सिद्धार्थनगर, रामपुर, गोरखपुर व फर्रुखाबाद सहित अन्य जिलों में सत्ता दल खुलकर समाजवादी पार्टी के निर्वाचित व समर्थित जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रहा है। हद तो यह है कि सरकारी तंत्र द्वारा पंचायत सदस्यों के परिवारीजन को भी तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक से भी इसकी शिकायत की थी पर नतीजा अभी आना बाकी है। राजनीतिक द्वेष के चलते फर्जी मुकदमों में फंसाने के साथ समाजवादी पार्टी के नेता का मकान तोड़ने की भी धमकी दी गई है। उनके मार्केट को कोर्ट के स्टे के बावजूद तोड़ा जाना अन्याय है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने प्रशासन और पुलिस के दम पर जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाकर अगर धनबल से अपने जिला पंचायत अध्यक्षों को बनवाना चाहती है तो उसे जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। 2022 में होने वाले चुनावों में भाजपा को सत्ता बनाने का निश्चय कर चुकी है। सत्ता के दुरुपयोग से वंचित होना तय है। इस बार जनता समाजवादी पार्टी की ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश : पुलिस नें तीन दिनों में कर दिया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

जल शक्ति मंत्री रामकेश हुए नाराज : नहरों पुल-पुलिया क्यों हो रही बर्बाद, कार्यवाही के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

रहस्यमयी मौत: छत से लटका मिला शव, सवालों में घिरी ‘आत्महत्या’ की कहानी

City News Uttar Pradesh

बैंक में 2.39 करोड़ की हेराफेरी में डिप्टी मैनेजर समेत दो पर दर्ज हुई एफआईआर, तीन माह पहले फंदे पर लटका मिला था कैशियर का शव

City News Uttar Pradesh

Banda : गेहूँ खरीद, नो दिन चले अढ़ाई कोस, 20 दिन में 4240 क्विंटल खरीद …

मंत्री रामकेश नें “पंच प्रण” जनता को कराया आत्मसात: बोले मोदी के नेतृत्व में ही विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़