30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू: शिक्षक फरमा रहे आराम, योगी सरकार की मंशा को लग रहा पलीता
उत्तर प्रदेश

बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू: शिक्षक फरमा रहे आराम, योगी सरकार की मंशा को लग रहा पलीता

  • ब्यूरों कार्यालय

मैनपुरी। योगी सरकार की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिले। लेकिन, जिले के अधिकारियों की अनदेखी और “शिक्षकों की हठधर्मिता के कारण परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट” है। सोमवार को औंछा क्षेत्र के स्कूल में बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते दिखे। सोमवार की सुबह 9 बजे प्राथमिक विद्यालय नगला कन्हई पर प्रधानाध्यापक अजीत सिंह, सहायक अध्यापक फराह अनुपस्थित थे। मौके पर कुछ ही छात्र उपस्थित थे। कुछ बच्चे कमरों में झाडू लगा रहे थे। यहां उपस्थित शिक्षामित्र राजकुमार आराम फरमा रहे थे।

बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू: शिक्षक फरमा रहे आराम, योगी सरकार की मंशा को लग रहा पलीता
Children are sweeping schools: Teachers are giving rest, the intentions of Yogi government seem to be getting ruined.

प्राथमिक विद्यालय नगला भजन पर मिडडे मील गैस की बजाए चूल्हे पर पकाया जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय नगला नया पर छात्रों के बैठने के कमरों में महीनों से साफ सफाई ना होने के कारण अत्यधिक गंदगी फैली हुई थी। कमरों में कई जगह गंदगी पड़ी हुई थी। नगला पीपल प्राथमिक विद्यालय पर केवल शिक्षामित्र मनोज कुमार उपस्थित थे वहीं प्रधानाध्यापक रजत मोहन अनुपस्थित थे। गांव वालों ने बताया कि वह सप्ताह में एक दो दिन ही विद्यालय आते हैं।


खंड शिक्षाधिकारी जमील अहदम का कहना है कि विकास खंड के सभी शिक्षकों को निर्देशित किया जा चुका है कि समय से स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य करें। विद्यालयों में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। लापरवाहों पर कठोर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान हुआ तेज: अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों से मिला जोश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले प्रदेश में भाजपा की जीत का बजेगा डंका: 25 को संकल्प पत्र

City News Uttar Pradesh

जमीन नें उगल दिया ‘सोना’: चमक गई ‘ठाकुरदीन वाल्मीक’ की तकदीर, जिले में चहुंओर चर्चा !

City News Uttar Pradesh Desk

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh

नवीन कुमार पाण्डेय “डॉक्टर आफ फिलॉस्फी” उपाधि से हुए सम्मानित

City News Uttar Pradesh

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़