29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सम्पूर्ण समाधान में डीएम दुर्गा नें दी हिदायत : अधिकारी न करें लापरवाही
उत्तर प्रदेश

सम्पूर्ण समाधान में डीएम दुर्गा नें दी हिदायत : अधिकारी न करें लापरवाही

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से हो। चेताया की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर कुल 87 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दे दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान में डीएम दुर्गा नें दी हिदायत : अधिकारी न करें लापरवाही
DM Durga gave instructions for complete solution: officers should not be negligent

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, शिक्षा व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए। समाधान दिवस में डीएम नें ग्राम रमपुरवा निवासी फूलचन्द्र ने भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत के सम्बन्ध में लेखपाल को जांच कर कब्जा हटवाये जाने के निर्देश एवं ग्राम भदोहा पुरवा पतवन में जिला पंचायत द्वारा सड़क बनवाये जाने के सम्बन्ध में एएमए जिला पंचायत को कार्यवाही के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान में डीएम दुर्गा नें दी हिदायत : अधिकारी न करें लापरवाही
DM Durga gave instructions for complete solution: officers should not be negligent

ग्राम पंचायत बबेरू के पंचायत भवन के बगल में रास्ते में पानी भरने से निकलने की समस्या के निदान हेतु बीडीओ को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ग्राम गुजैनी निवासी एक फरियादी द्वारा पट्टे की भूमि पर कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी नमन मेहता, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लॉक प्रमुख व तहसीलदार समेत ‘नौ’ पर धोखाधड़ी का मुकदमा: जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन !

City News Uttar Pradesh

गुड वर्क : पुलिस ने इन गैंगस्टरों की 72 लाख की संपत्ति की कुर्क

City News Uttar Pradesh

पहली बार हर औद्योगिक क्षेत्र व उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में होने जा रहा है निवेश: सीएम योगी

City News Uttar Pradesh

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

गजब हादसा : पैंतालिस घरों में बिजली नें ढाया कहर, एक की मौत, 12 आहत

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन बनी “समाज सेवा” की मिसाल: संगम यात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़