30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार
उत्तर प्रदेश

बाखबर होशियार : शहरी बिजली उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कर्जदारी का चस्का लग गया है। अब यह चस्का बेस्वाद होने जा रहा है।बिजली विभाग नें नजरें टेढ़ी कर दी हैं। अंजाम स्वरूप दनादन कुर्की के कोड़े चलेंगे।

बाखबर होशियार : शहरी बिजली उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार
Aware smart: Urban electricity consumers should be ready to get their attachment done quickly

आपको बता दें की 813 शहरी उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर एक लाख से अधिक बिल बाकी है। इन सभी पर बिजली विभाग का 14 करोड़ से अधिक का बकाया है। प्रशासन ने बकाया जमा न करने वाले इन उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। बकायेदारों की संपत्ति का ब्योरा खंगालने व एकत्रित करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है।

बाखबर होशियार : शहरी बिजली उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार
Aware smart: Urban electricity consumers should be ready to get their attachment done quickly

कंगाली से जूझ रहे बिजली विभाग के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए अफसरों पर शासन स्तर से दबाव है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने 2017 से लेकर अब तक के एक लाख के अधिक के 813 बकायेदारों की सूची बनाकर आरसी जारी की है। विभागीय अफसरों का कहना है कि वसूली के लिए लाइनमैनाें से लेकर अफसरों तक को बकायेदारों के घर भेजा गया। तमाम आश्वासनों के बाद भी उन्होंने बकाया बिल जमा नहीं किया। अब बिजली विभाग से आरसी जारी होने के बाद राजस्व विभाग

बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में लग गया है। बकायेदारों की संपत्ति का ब्योरा एकत्र करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है। अधिशाषी अभियंता शहरी प्रकाश देव नें बताया की उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए विभाग की हर कोशिश नाकाम रही है। मजबूरन एक लाख से अधिक वाले बकायेदारों को आरसी जारी कर दी गई है। अब राजस्व विभाग भू-राजस्व की भांति इनसे वसूली करेगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसडीएम व खनिज अधिकारी द्वारा कथित मारपीट का उछला मामला : ट्रक ऐशोसियन द्वारा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा के संवेदनशील डीएम आनन्द सिंह अग्नि कांड में चार मौतों से दुखी,पहुंचे घटना स्थल, पीड़ित को मुआवजे का दिया भरोसा।

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की आवाज़ को मिला ‘कलम और कानून’ का साथ: संघर्ष समिति द्वारा सम्मानित

City News Uttar Pradesh

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: 20 राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती नें ‘दिव्यांगों’ की किया ‘हौसला’ आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई ‘प्रतिभाएं’

City News Uttar Pradesh

आसमान से बरस रही है ‘आग’: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब ‘गर्मी’ ने छीनी ‘चैन की सांस’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़