City News Uttar Pradesh
कागजों में हरियाली, जमीन पर सन्नाटा: सीडीओ ने अधिकारियों को डांटा !
उत्तर प्रदेश

कागजों में हरियाली, जमीन पर सन्नाटा: सीडीओ ने अधिकारियों को डांटा !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को लेकर चल रहे अभियानों की “जमीनी सच्चाई” समीक्षा बैठक में “उजागर” होते ही “प्रशासन हरकत” में आ गया। “कागजों पर लाखों पौधे रोपित दिखाए” जा रहे हैं, लेकिन “धरातल पर उनकी स्थिति चिंताजनक” पाई गई। अभियान की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को “फटकार” लगाई और “जवाबदेही तय” करने की “चेतावनी” दी।

कागजों में हरियाली, जमीन पर सन्नाटा: सीडीओ ने अधिकारियों को डांटा !

जिला वृक्षारोपण समिति और जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पांडे ने सभी संबंधित विभागों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कई विभागों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों और जमीनी स्थिति में अंतर सामने आने पर नाराजगी व्यक्त की गई। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में होने वाला प्रत्येक वृक्षारोपण शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग के साथ किया जाएगा। लगाए गए पौधों की सटीक लोकेशन ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे उनकी निगरानी, सत्यापन और जीवित स्थिति की पुष्टि की जा सके।

कागजों में हरियाली, जमीन पर सन्नाटा: सीडीओ ने अधिकारियों को डांटा !

उन्होंने कहा कि अब केवल संख्या बताने से काम नहीं चलेगा। पौधों का संरक्षण, सिंचाई और देखरेख सुनिश्चित करना भी संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होगी। निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी कार्यालय परिसरों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण किया जाए।

कागजों में हरियाली, जमीन पर सन्नाटा: सीडीओ ने अधिकारियों को डांटा !

साथ ही ट्री-गार्ड, पानी की व्यवस्था और नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। सीडीओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सतत जनआंदोलन होना चाहिए। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा के दौरान नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को कड़े निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि सड़क किनारे कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई। प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बताया दीवारी नृत्य का इतिहास: मूल विधा के संरक्षण औऱ संवर्द्धन पर जोर

पूर्व सांसद आर.के.पटेल का ‘बुलडोजर’ मामले में सुनील पर बड़ा हमला: बोले यह है ‘आस्तीन का सांप’ ?

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

अयोध्या धाम के लिए यूपी के छह जिलों से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया गया वन-वे किराया

City News Uttar Pradesh

वन विभाग का दावा : बुंदेलखंड के लिए वरदान है एनएएफसीसी योजना ! …

दो माह में डेंगू के मिले 75 मरीज, 65 लोग हुए पूरी तरह स्वस्थ …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़