City News Uttar Pradesh
निजी स्कूलों की लूट, गैस व पेयजल समस्या पर कांग्रेस का 'कड़ा प्रहार'
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूलों की लूट, गैस व पेयजल समस्या पर कांग्रेस का ‘कड़ा प्रहार’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। निजी “स्कूलों की मनमानी, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और पेयजल संकट” को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार आवाज उठाई है। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। आरोप लगाया कि बांदा की जनता “शिक्षा, गैस और पानी” जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भारी संकट झेल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हैं।

निजी स्कूलों की लूट, गैस व पेयजल समस्या पर कांग्रेस का 'कड़ा प्रहार'

कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि जनपद सहित पूरे प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी अपने चरम पर है। अभिभावकों से मनचाही फीस वसूली जा रही है और शिक्षा को खुला कारोबार बना दिया गया है। कई स्कूल बच्चों को अपनी तय दुकानों से ही कॉपी-किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, जहां बाजार से कई गुना अधिक कीमत वसूली जाती है। आरोप लगाया गया कि हर साल पाठ्यक्रम बदलने की परंपरा ने अभिभावकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

निजी स्कूलों की लूट, गैस व पेयजल समस्या पर कांग्रेस का 'कड़ा प्रहार'

पार्टी नेताओं ने शहर की गंभीर पेयजल समस्या पर भी प्रशासन को घेरा। कहा कि बांदा के लोग जल संस्थान के अधिकारी स्वच्छ पेयजल के लिए तरसा रहे हैं। पूरे शहर में गंदा और दूषित पानी सप्लाई है। किया लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में मात्र 30 मिनट पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो गर्मी के मौसम में नाकाफी है।

निजी स्कूलों की लूट, गैस व पेयजल समस्या पर कांग्रेस का 'कड़ा प्रहार'

कांग्रेस ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और उसकी उपलब्धता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। घरेलू गैस सिलेंडर पर 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर पर 115 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता की कमर टूट गई है। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को ‘गैस खत्म है’ कहकर वापस लौटा दिया जाता है, जबकि दलालों के जरिए वही सिलेंडर 1500 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जनता से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘बाढ़’ का खतरा: केन और यमुना उफान पर, 32 गांवों में ‘खतरे की घंटी’

डोंगरी के हनुमान मंदिर में विधायक प्रकाश का भंडारा और पौध रोपण …

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

Banda : कुलपति डा. यूएस गौतम ने कहा कि भारतीय मसालों की वैश्विक बाजार में बढ़ती जा रही डिमांड …

हाय दईया : बरियारपुर बांध की मरम्मत से तकनीकी समिति ने मुंह मोड़ा, हो नया निर्माण

City News Uttar Pradesh

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, उमड़ पड़ी भारी भीड़, छतों से की गई पुष्पवर्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़