- विनोद मिश्रा
बांदा। बिहार में राजद और जदयू के बीच चल रहे सियासी घटनाक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा राजद प्रमुख को झटका दिए जाने से अखिलेश घबराहट में हैं। इसलिए ही उन्होंने बिना पूछे ही यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें देने को लेकर एक्स पर मैसेज डाल दिया है।

मंत्री रामकेश निषाद ने अपने आवास पर औपचारिक भेट वार्ता के दौरान कहा कि अखिलेश की घबराहट बता रही है कि इंडिया गठबंधन का खेल खत्म हो चुका है। मंत्री रामकेश ने कहा कि ममता बनर्जी और नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन से अलग हो गए हैं। अब अरविंद केजरीवाल के अलग होने की बारी है। बसपा प्रमुख मायावती ने पहले ही इंडिया में शामिल होने से इंकार कर दिया है। मंत्री रामकेश ने कहा कि सत्ता में रहकर भी विपक्षी दलों ने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों का हक मारा है। अब पीडीए का राग अलाप रहे हैं, लेकिन वास्तव में भाजपा की एनडीए सरकार ही इस समाज के लिए काम कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
