27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
गेम खेलने से किया मना तो छात्र ने छोड़ा घर, पुलिस ने बागेश्वर धाम से किया बरामद
उत्तर प्रदेश

गेम खेलने से किया मना तो छात्र ने छोड़ा घर, पुलिस ने बागेश्वर धाम से किया बरामद

  • रिपोर्ट – मुस्ताक अहमद

हमीरपुर। जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने से मना करने पर नाबालिग छात्र घर से चला गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र को मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम से बरामद कर लिया। पिता घनश्याम मिश्रा ने बताया बुधवार को उनका बेटा अभिषेक मिश्रा (15) बिना बताए घर से चला गया। उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।

गेम खेलने से किया मना तो छात्र ने छोड़ा घर, पुलिस ने बागेश्वर धाम से किया बरामद
When the student refused to play the game, he left home, police recovered him from Bageshwar Dham

कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्र के मोबाइल फोन से बागेश्वर धाम की लोकेशन मिली। पुलिस टीम ने बागेश्वर धाम से छात्र को बरामद कर लिया। छात्र को पिता के सुर्पुद किया है। पुलिस को पूछताछ में छात्र ने बताया कि मोबाइल पर गेम खेलने पर मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर वह बागेश्वर धाम चला गया। पुलिस टीम में कोतवाल उमेश कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार, एसआई अखिलेश प्रसाद, कांस्टेबल अनुज कुमार, डेगराज सिंह और अतुल तिवारी रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कराएगा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा,10 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक का ‘अनुरोध’ कामयाब: शिक्षा मंदिर में गूंजेगा ‘नेताजी’ का जयघोष

City News Uttar Pradesh Desk

सो रहे किसान को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत: चालक फरार

खनिज विभाग की फिर बड़ी कार्यवाई : 33 बालू से ओवर लोड ट्रक सीज, मची खलबली ! …

बांदा : चाट विक्रेता ने पत्नी-साली के साथ मिलकर किसान को उतारा मौत के घाट, रुपयों के लेन-देन में हुआ था विवाद …

City News Uttar Pradesh

शातिर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी नसीहत: अपर एसपी

ब्रेकिंग न्यूज़