City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : अधिकारी माह भर में तैयार करें निर्माणाधीन खेल मैदान
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : अधिकारी माह भर में तैयार करें निर्माणाधीन खेल मैदान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त ने गुरुवार को जौहरपुर गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसे एक माह के अंदर पूरा कराएं। साथ ही खेल सामग्री भी उपलब्ध कराएं।

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : अधिकारी माह भर में तैयार करें निर्माणाधीन खेल मैदान
Instruction of Commissioner Dinesh Singh: Officers should prepare sports ground under construction throughout the month

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने तिदवारी विकास खंड की ग्राम पंचायत जौहरपुर में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने व कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये। जौहरपुर गांव में पांच बीघे जमीन पर 17 लाख 22 हजार की लागत से खेल मैदान बन रहा है। इसे 26 जनवरी तक पूरा कराया जाना है। उन्होंने खेल मैदान में घास लगाने और युवाओं को खेल सामग्री मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार यादव, डीसी मनरेगा राघवेंद्र तिवारी, तकनीशियन शारदा प्रसाद, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : इटावा में दहाड़े अखिलेश, कहा भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े सत्ता से बेदखल करेगी जनता …

नगर निकाय चुनाव को लेकर तिंदवारी में बैठक : जीत की रणनीति का शंखनाद

विधायक प्रकाश की पहल रंग लाई : मिल गई पुलिस को तीसरी आंखे, अपराध पर लगेगी लगाम …

City News Uttar Pradesh

Banda : पुलिस को चुनौती, एक रात सात दुकानों के टूटे ताले, नकदी व सामान चोरी …

उपभोक्ता फोरम ने परिवादी को दिया 114096 रुपये का चेक …

आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, डेढ़ साल से था फरार, एक लाख का इनाम था घोषित, पुलिस और एसटीएफ की टीमें रहीं फेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़