City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

Banda : पुलिस को चुनौती, एक रात सात दुकानों के टूटे ताले, नकदी व सामान चोरी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला के तिदवारी कस्बे में गजब हो गया। सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती का दावा करने वाली पुलिस को चोरों ने खुली चुनौती देते हुए सवालिया निशान लगा दिया। एक ही रात बांदा-फतेहपुर मार्ग पर सब्जी मंडी के पास छह दुकानों के ताले तोड़ दिए। साठ हजार से ज्यादा की नकदी बटोर ले गए। सुबह दुकान खोलने के लिए दुकानदार पहुंचे तब जानकारी हुई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की और जल्द पर्दाफाश का दावा किया।


कस्बा के बाजार में शनिवार की रात चोरों ने खूब धमाचौकड़ी मचाई। गश्ती नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने बांदा फतेहपुर मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक सब्जी मंडी के सामने छह दुकानों के ताले चटका दिए। रामकेवल यादव की दुकान का ताला तोड़कर आठ हजार रुपये, रहीशा की दुकान से दस हजार, मनोज की दुकान से 12 हजार, बहोरी की दुकान से 15 हजार, रज्जन की दुकान से 11 हजार और हारून की दुकान से पांच हजार रुपये की नकदी गोलक तोड़ पार कर गए। इधर, बबेरू रोड स्थित अमित की किराना की दुकान से सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने को पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर दुकानदारों से घटना में चोरी गए सामान की जानकारी ली। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा विधायक विशम्भर नें लगाई ललकार: ‘गरीबों की लड़ाई’ में भरी ‘हुंकार’

City News Uttar Pradesh

घर के अंदर ‘गन फैक्ट्री’ : तैयार हो रहे थे तमंचे, हथियारों का जखीरा हुआ बरामद

Banda : बांदा में ग्राम पंचायतों का चुनाव, रच दिया गया इतिहास ! …

अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को कोर्ट ने छह वर्ष का कारावास, जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा नेता के होटल में छापा, दो विदेशी युवतियों सहित सात पुलिस ने को किया गिरफ्तार  …

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वच्छ भारत योजना के फिसड्डी पन कोबांदा डीएम आनन्द नें संभाला,मंडल के अन्य जिले खस्ता! कमिश्नर करेगें निरीक्षण…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़