City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : इलाज में धन वसूली, दर्द से छटपटाती रही मासूम, प्रभारी से की शिकायत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अतर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संवेदन शून्य हो गया है! यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने इलाज के दौरान मानवीय मूल्यों को दरकिनार कर रुपये वसूल लिए। एक घंटे तक कटी उंगली में बिना उपचार के तीन वर्षीय मासूम बच्ची रोती बिलखती रही। जब स्वजन ने बाहर से दवा व मांगी गई रकम दिया तब कहीं बच्ची का उपचार किया गया।


थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लान निवासी नीरज त्रिवेदी की तीन वर्षीय भतीजी काव्या की खेलने के दौरान घर मे लगी कटिया मशीन में दाहिने हाथ की उंगली कट गई थी। उसे दोपहर एक बजे इलाज कराने को सीएचसी अतर्रा में स्वजन लेकर पहुंचा। सीएचसी में मौजूद चौकीदार विमल व पंकज मिले। भतीजी का इलाज कराने गए नीरज ने बताया कि उक्त कर्मचारी ने टांके लगाने के एवज में डेढ़ सौ रुपये मांगने सहित बाहर से सुई धागा व दवाएं खरीदने को पर्ची लिखी। दवा खरीदने में रुपए खर्च होने के बाद अस्पताल पहुंचकर रुपये न होने की बात कहते हुए टांके लगाने का अनुरोध किया, लेकिन कर्मचारी ने इलाज करने से इंकार कर दिया। जब घर से रुपये मंगाकर (डेढ़ सौ) दे दिया। तब कहीं जाकर इलाज किया गया। इस दौरान एक घंटे तक मासूम की उंगली से खून का रिसाव होता रहा, लेकिन स्टाफ में मानवता नही दिखी। मासूम बच्ची के चाचा ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


सीएचसी के प्रभारी डाक्टर शिव सागर ने बताया की शिकायती पत्र मिला है। जांच कराकर दोषी मिलने पर कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में फंसे कृषि राज्य मंत्री, मीडिया नें छुड़ाये छक्के ! …

City News Uttar Pradesh

सुहेलदेव समाज पार्टी की मंडलीय बैठक : संगठन को टानिक देने की बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh

शराब की ‘लत’ का खौफनाक अंत: कमरे का ‘दरवाजा’ खोला तो ‘मंजर’ देख परिजनों के उड़े ‘होश’

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश की गावों में चौपाल : समस्याओं का किया निदान …

City News Uttar Pradesh

Banda :रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान …

City News Uttar Pradesh

Banda : घूंघट की ओट से निकल कर पांच महिलाओ नें पुरुषों को पछाड़ा …

ब्रेकिंग न्यूज़