- विनोद मिश्रा
बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने के लिए रविवार को उसके वकील बांदा जेल पहुंचे, लेकिन उन्हें लौटा दिया गया। उनका लाया गया सामान नियमानुसार 36 घंटे बाद माफिया को सौंप दिया जाएगा।

पंजाब की रूपनगर जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को बुधवार सुबह मंडल कारागार में शिफ्ट किया गया था। पांच दिन बाद उससे मिलने प्रयागराज के अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला पहुंचे। मुख्तार के यहां आने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। इसके तहत मुलाकात करने वाले को पहले मुख्य गेट पर आवेदन देना होता है। इसके बाद जेलर की अनुमित मिलने पर ही अंदर प्रवेश मिलता है। इस प्रक्रिया के तहत अधिवक्ता अनिमेष ने मुलाकात का आवेदन लिखकर दिया। अंदर गए सुरक्षाकर्मी ने लौटकर बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन को लेकर मुलाकात नहीं कराई जा सकती है। काफी देर तक इंतजार के बाद वह लौट गए। उधर, माफिया के परिवारीजन के भी मुलाकात करने को लेकर चर्चा रही, लेकिन उसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

देशी घी, अचार, खजूर और बिस्कुट दे गए : अनिमेष अपने साथ ब्रांडेड कंपनियों का कुछ सामान साथ लेकर आए थे। जेलर के अनुमित नहीं देने पर लाया गया सामान गेट पर ही उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। पॉलीथिन के कैरीबैग में देशी घी, अचार, खजूर, बिस्कुट, रूहआफजा समेत खाने का सामान था।

पीके त्रिपाठी (प्रभारी जेलर, मंडल कारागार बांदा) ने बताया कि कोविड-19 को लेकर किसी प्रकार की मुलाकात नहीं कराई जा रही है। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता को यह जानकारी दी गई थी। जो सामान आया है, नियम के तहत उसे 36 घंटे बाद बैरक में भेज दिया जाएगा। – पीके त्रिपाठी, प्रभारी जेलर, मंडल कारागार बांदा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
