City News Uttar Pradesh
शराब की 'लत' का खौफनाक अंत: कमरे का 'दरवाजा' खोला तो 'मंजर' देख परिजनों के उड़े 'होश'
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

शराब की ‘लत’ का खौफनाक अंत: कमरे का ‘दरवाजा’ खोला तो ‘मंजर’ देख परिजनों के उड़े ‘होश’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदाशराब की लत ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। राज्य सेतु निगम से सेवानिवृत्त मिक्सर मशीन ऑपरेटर ने शुक्रवार शाम अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह वह कथित रूप से ट्रेन के सामने जाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन परिजनों ने उन्हें समय रहते बचाकर घर ले आए। किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही घंटों बाद वही व्यक्ति अपने कमरे में फंदे से झूलता मिलेगा।

शराब की 'लत' का खौफनाक अंत: कमरे का 'दरवाजा' खोला तो 'मंजर' देख परिजनों के उड़े 'होश'मटौंध थाना क्षेत्र के खैराड़ा गांव निवासी रामू रैकवार राज्य सेतु निगम में मिक्सर मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। करीब तीन वर्ष पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। बड़े बेटे मातादीन के अनुसार, उनके पिता “लंबे समय से अत्यधिक शराब पीते” थे। शराब के नशे में वह अक्सर घर में गाली-गलौज और विवाद करते थे। परिजनों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। शाम को जब उनकी पत्नी जमुना देवी घर पहुंचीं और “कमरे का दरवाजा खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक” गई। रामू रैकवार का शव छत की धन्नी से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। घटना की सूचना पर मटौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा की “प्रशासनिक सख्ती”: कर वसूली व्यवस्था ढेर देख दिया फरमान

City News Uttar Pradesh

सिंचाई कर्मी पति से परेशान महिला, एसपी से की शिकायत …

City News Uttar Pradesh

News : प्रधानमंत्री आवास घोटाले में दो बीडीओ निलंबित, 21 अपात्रों के नाम पर हड़पे थे लाखों रुपये…

City News Uttar Pradesh

बरखा का दंश : मनरेगा काम बन्द, हजारों मजदूर बेरोजगार …

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- भाजपा ने कर दिया यूपी पुलिस का राजनीतिकरण

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब, तीन दिन पहले मरी महिला जिंदा निकली, पिता ने पति समेत छह के विरुद्ध दर्ज कराई थी दहेज हत्या की रिपोर्ट …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़