City News Uttar Pradesh
बड़ोखर बुजुर्ग में 2 फीट 'ऊंची' बन रही 'सड़क' बनी 'मुसीबत': घर-दुकानों में 'घुस' रहा पानी
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बड़ोखर बुजुर्ग में 2 फीट ‘ऊंची’ बन रही ‘सड़क’ बनी ‘मुसीबत’: घर-दुकानों में ‘घुस’ रहा पानी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गांव की सड़क को आसपास के अन्य गांवों की तुलना में लगभग 2 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है, जबकि अन्य जगहों पर पुराने लेवल से ही निर्माण किया गया है। इसके साथ ही सड़क के किनारे जल निकासी के लिए नाले की व्यवस्था भी नहीं की गई है।

बड़ोखर बुजुर्ग में 2 फीट 'ऊंची' बन रही 'सड़क' बनी 'मुसीबत': घर-दुकानों में 'घुस' रहा पानीग्रामीणों ने बताया कि सड़क ऊंची होने और नाला न बनने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही गांव की मुख्य मार्ग, गलियों, घरों और दुकानों में पानी भर जा रहा है। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे, मरीज और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि पानी भरने से उनका सामान खराब हो रहा है और ग्राहकी चौपट हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग ने जानबूझकर बड़ोखर बुजुर्ग के साथ भेदभाव किया है। उनका आरोप है कि आसपास के किसी भी गांव में सड़क को इतना ऊंचा नहीं किया गया और न ही कहीं नाले की अनदेखी हुई। पहले ही गांव में जलभराव की समस्या थी, अब सड़क और ऊंची कर दी तो पूरा गांव तालाब बन जाएगा।

बड़ोखर बुजुर्ग में 2 फीट 'ऊंची' बन रही 'सड़क' बनी 'मुसीबत': घर-दुकानों में 'घुस' रहा पानीइस मुद्दे को लेकर गांव में आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने कई बार जेई और ठेकेदार से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए। बड़ोखर बुजुर्ग में भी अन्य गांवों की तरह पुराने लेवल पर सड़क बनाई जाए और साथ में पक्के नाले का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई ‘ये कैसा अभियान’ ?

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें भरी हुंकार : निकाय चुनाव जीत का दिया मंत्र

राजनीति : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- देश को बर्बाद कर रही भाजपा, विपक्षी एकता पर दिया जोर

यूपी चुनाव 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, कांग्रेस का वादा- सत्‍ता में आए तो 10 दिन के अंदर माफ होगा किसानों का कर्जा

City News Uttar Pradesh

खौफनाक अंत: पति-पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग, घरेलू कलह ने उजाड़ दिया परिवार

Admin Team
ब्रेकिंग न्यूज़