City News Uttar Pradesh
खौफनाक अंत: पति-पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग, घरेलू कलह ने उजाड़ दिया परिवार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

खौफनाक अंत: पति-पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग, घरेलू कलह ने उजाड़ दिया परिवार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां रिश्तों की डोर एक पल में टूट जाती है और पीछे रह जाती है सिर्फ चीखें, सन्नाटा और अनगिनत सवाल। मरका कस्बे में सोमवार शाम घटी घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया। जिस घर में सुबह तक पति के दिल्ली से लौटने की खुशी थी, उसी घर में शाम ढलते-ढलते मातम पसर गया।

खौफनाक अंत: पति-पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग, घरेलू कलह ने उजाड़ दिया परिवाररामलखन रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली में मजदूरी करता था। परिवार का भविष्य संवारने की उम्मीद लेकर वह सोमवार सुबह ही अपने गांव लौटा था। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ घंटों बाद वही परिवार ऐसी त्रासदी का शिकार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ। इसके बाद दोनों घर से निकलकर यमुना नदी की ओर चले गए। देखते ही देखते दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। नदी की तेज धार में जिंदगी और मौत की जंग शुरू हो चुकी थी।

खौफनाक अंत: पति-पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग, घरेलू कलह ने उजाड़ दिया परिवार स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो शोर मच गया। ग्रामीण बिना देर किए मौके की ओर दौड़े। पुलिस को सूचना दी। मरका पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों को नदी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सीमा उर्फ दीपिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामलखन की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by Admin Team, . Full responsibility for the content of this report rests with Admin Team. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कर्ज में डूबे किसान: हाय राम जानें क्या होगा, सर्वे के इंतजार में टूट रही उम्मीदें !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग के निर्देश : विद्यालयों के आस-पास बसों व अवैध वाहनों की न हो पार्किंग

City News Uttar Pradesh

वृक्ष धरा के भूषण, करते दूर प्रदूषण : जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह

हार्पर क्लब में नए बहुउद्देशीय हाल का डीएम अनुराग ने किया लोकार्पण

City News Uttar Pradesh

विश्व मृदा दिवस : कृषि विश्वविधालय के कुलपति ने कहा, मृदा स्वस्थ है तो हम सब सुरक्षित हैं

City News Uttar Pradesh

गजब की खबर : वेलेंटाइन डे पर बुंदेलखंड के गुलाब से महकेंगे यूपी के जिले

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़