![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। वेलेंटाइन डे पर यूपी के कई शहरों में बुंदेलखंड का गुलाब महकेगा। बांदा जिला इसमें विशेष रूप से शुमार है। पिछले सात सालों से झांसी जिले के मोंठ तहसील में दो एकड़ में डच गुलाब की खेती करके अमित सिंह कई जिलों में इसकी आपूर्ति कर रहे हैं। इससे सालाना 20 लाख रुपये का कारोबार हो रहा है।

अमित ने बताया कि उनके पिता शिवकुमार सिंह को खेती का शौक था। 1993 से गेहूं, चना, मटर आदि का बीज तैयार कर पूरे बुंदेलखंड में आपूर्ति करते हैं। ऐसे में उनकी भी रुचि खेती के साथ-साथ बागवानी में हो गई। शुरुआत उन्होंने जरबेरा के फूलों की खेती से की थी। फिर अपने पॉली हाउस में डच गुलाब लगाए। पिछले सात सालों से डच गुलाब की खेती करके उन्हें अच्छी आय हो रही है।

उन्होंने बताया कि वह के बुंदेलखंड के सातों जिलों के अलावा यूपी लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी में डच गुलाब की आपूर्ति करते हैं। मांग पर गुलाब जयपुर भी भेजा जाता है। वेलेंटाइन डे पर गुलाब की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से ही इसकी तैयारी कर ली थी, ताकि फरवरी में ज्यादा उत्पादन हो सके। कहा कि डच गुलाब की खेती से आय के साथ-साथ उन्हें मानसिक शांति भी मिलती है। अमित गुलाब के साथ-साथ मधुकामनी की भी खेती कर रहे हैं। इसका बुके में फूलों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि अब जिप्सोफिला का पौधा भी उन्होंने लगाया है। दावा किया कि बुंदेलखंड में पहली बार इसकी खेती हो रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
